कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के बाद लगातार कांग्रेसियों के की ओर से विरोध किया जा रहा है। आज यानि रविवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल की सांसदी जाने के विरोध में देशव्यापी सत्याग्रह कर रहे हैं। खबरों के अनुसार पार्टी का यह सत्याग्रह संपूर्ण देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया जा रहा है। इस सत्याग्रह में पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए हैं।
Top 10- जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए
इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। चाहे मुझ पर केस कर दो लेकिन यह सच है। हमारे परिवार का कितना अपमान होता आया हैं हमने कुछ नहीं कहा। आखिर उस अडाणी में ऐसा क्या हैं जो पीएम उसको बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं।
कंगाल हो गया पाकिस्तान, फ्री का आटा लेने गए लोगों को मिली मौत
इस दौरान प्रियंका गांधी इतना कहकर नहीं रूकी। बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरा भाई पीएम के पास गया उनको गले लगाकर कहा कि हमारी विचारधारा अलग है लेकिन हमारे बीच नफरत नहीं है। हमारा परिवार शहीद हुआ है। एक शहीद के बेटे को देशद्रोही कहते हैं। क्या शहीद होना शर्म की बात हैं। जो हमारे परिवार का बार-बार अपमान किया जाता है।
प्रियंका गांधी ने मोदी को तानाशाही बताते हुए कहा कि जो तानाशाह होते हैं वो हमेशा सवाल करने वाले को दबाना चाहते हैं।
दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है। कांग्रेस का यह सत्याग्रह पहले राजघाट पर गांधी समाधि के पास होने वाला था लेकिन अब राजघाट के सामने गांधी दर्शन स्मारक के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…