शिमला- कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। हिमालच विधानसभा चुनाव के बाद सबसे पुराने नगर निगम शिमला में कांग्रेस की सत्ता से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। शिमला नगर निगम चुनावों में बडी जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्याकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यक्रर्ताओं को बधाई देते हुए कहां हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। सरकार ने जो गारंटिया दी वह गारंटियां पूरी की है यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, और मुझे उम्मीद है कि कर्नाटक में भी ऐसा ही होगा।
राहुल गांधी ने बयान जारी करते हुए कहां जनता ने पार्टी पर भरोसा दिखाया है। क्योकी कांग्रेस ने जो वादे किए उन्हें निभाया है। अब कर्नाटक की बारी है कर्नाटक में भी पांच गारंटी की बारी है। कार्नटक में भी सभी वादे पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस जनता को निराश नहीं करेगीं। इस पुरे मामले पर प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट जारी कर कहां है सभी मेहनती कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं। कांग्रेस ने कर्नाटक में भी गारंटी दी है। हम लोगों से अपील करते है वह कांग्रेस को भीरी बहुमत से जीताएं।
कांग्रेस ने 11 साल बाद यह एक तरफा जीत हासिल की है। 34 वार्ड में से 24 वार्ड पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भाजपा के हाथ नौ ही वार्ड लगें है। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो आम आदमी पार्टी पहली बार शिमला नगर निगम चुनाव में अपने लिए राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहीं थी, लेकिन पार्टी को निराशा ही हाथ लगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…