चक्रवाती तूफान मोका अब गंभीर रुप लेते हुए उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है। इस गंभीर तूफानी चक्रवात से लैंडफॉल होने की भी आशंका है। इससे बचाव के लिए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार में अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 6 घंटों में 15किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान मोका बढ़ रहा है। मछुआरों को रविवार तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है।
मणिपुर हिंसा में मरने वालों की संख्या 70 पार, जले घरों से सामान लेने गए लोग हुए लापता
शुक्रवार को मोका ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान का रुप ले लिया है। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर भी पड़ सकता है। WHO के अनुसार अगर साइक्लोन का प्रकोप अधिक रहा तो लैंडस्लाइड भी हो सकता है और लैंडस्लाइड होने से दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप को खतरा है। रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर स्थित है। साइक्लोन मोका के चक्रवाती प्रकोप से यह तबाह भी हो सकता है।
चुनाव परिणाम से पहले कुमारस्वामी का बयान, अपनी ही पार्टी को बताया छोटा
14 मई को इस तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्पीड 175किमी प्रति घंटा हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि तूफान उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है। अंडमान निकोबार, बंगाल और ओडिशा में इस तूफान से होने वाले खतरों से बचने के लिए NDRF की 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…