भोपाल- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहौंनिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष हो गया। दौनो गुटों में विवाद शुरू हुआ उसके बाद दोनों गुटों में लाठी चलना शुरू हो गई देखते ही देखते दोनो गुटों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दो पक्षों ने बंदूके निकाल ली और एक दुसरें पर तान दी। इस दौरान ताबड़तौड़ गोलीयां चली जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मौर्चा सम्भाला। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चारों और दहशत का माहौल है।
लेपा गांव में हुए जमीनी विवाद में तीन महिलाएं और तीन पुरूष शामिल है। इस घटना में लेस कुमारी, बबली, मधु, गजेंद सिंह, सत्यप्रकाश तथा संजू की मौत हो गई। वहीं विनोद सिंह तथा तोमर सिंह गम्भीर रूप से घायल है। घायलो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची पर उससे पहले ही आरोपित फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौका मुआयन कर शव अपने कब्जे में लिया, वहीं पुलिस पुरे मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जारी है वहीं पुलिस पुरें मामले की बारीकी से जांच कर रहीं है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…