Delhi Jama Masjid: भारत की मशहूर दिल्ली की जामा मस्जिद इन दिनों चर्चा में है। Delhi Jama Masjid के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। अपने बेटे नायब इमाम शाबान बुखारी को Delhi Jama Masjid की शाही इमामत सौंपने का ऐलान इमाम अहमद बुखारी ने कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस्लाम धर्म में शाही इमाम का पद कहीं नहीं लिखा हुआ है। केवल भारत में यह परंपरा 400 सालों से चली आ रही हैं। शाही इमाम का पद मुगलों की देन है।
यह भी पढ़ें: Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद को मिल गया नया शाही इमाम, मुगल बादशाह शाहजहां से है कनेक्शन!
Delhi Jama Masjid के शाही इमाम की 400 साल से भी पुरानी इमामत आज भी एक ही वंश के हाथ में है। हालांकि सऊदी अरब और दूसरे इस्लामी देशों में ऐसी कोई अनुवांशिक इमामत की परंपरा देखने को नहीं मिलती है। ताज्जुब की की बात है कि शाही इमाम की ये परंपरा 400 सालों से Delhi Jama Masjid में आज भी कायम है। और 25 फरवरी 2024 को 14वे शाही इमाम शाबान बुखारी की ताजपोशी है।
यह भी पढ़ें: Delhi Jama Masjid: भारत के मुसलमानों को भड़का रहा देवबंद, फतवे को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन!
जामा मस्जिद की देखरेख करने वाले दिल्ली वक्फ बोर्ड ने शाही इमामत के खिलाफ कई बार आवाज उठाई है। लेकिन हर बार दिल्ली वक्फ बोर्ड के हाथ नाकामी ही लगी। क्योंकि शाही इमाम काफी ताकतवर पद है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि शाही इमाम बुखारी जामा मस्जिद को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं। जबकि देखा जाए तो जामा मस्जिद एक राष्ट्रीय संरक्षित इमारत है। ऐसे में दूसरी सभी मस्जिदों और दरगाहों की तरह, Delhi Jama Masjid भी भारत सरकार की संपत्ति है। यही वजह है कि इसका प्रबंधन दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा सालों से किया जाता रहा है। इतना ही नहीं शाही इमाम को सैलेरी भी यही बोर्ड देता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…