Deputy CM Diya kumari: लोकसभा चुनावों को लेकर जबरदस्त तैयारियों में जुटी सभी पार्टियां एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज हो गए है। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर होते हुए लोकतंत्र को खतरे में होने की बात कह रही है और इसी बात को लेकर बीजेपी उनको आपातकाल की याद दिलाती है। राजस्थान में कांग्रेस के नेता भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं और उनको जवाब देने के लिए बीजेपी नेता भी पीछे नहीं है।
यह भी पढ़े: IPL Ticket Price 500: आईपीएल की सबसे सस्ती टिकट 500 रुपए की, ऑफर सीमित
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के खाते सीज करने के मामले में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। इस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कई बार गोदी मीडिया शब्द का प्रयोग किया तो कई पत्रकारों ने कड़ा एतराज जताया। कुछ पत्रकारों ने कहा कि मीडिया का शोषण तो आपके राज में भी कम नहीं हुआ। एक पत्रकार ने कहा कि आपकी सरकार ने जेल मुझे भिजवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और आज भी मैं हाईकोर्ट में केस लड़ रहा हूं।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस राज में सरकार की विफलताएं बताने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाता था।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कांग्रेस ने सदैव ही दमनकारी नीति को अपनाया है। इससे हर वर्ग के लोगों को कड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असफलताएं बताने पर पत्रकारों को परेशान किया जाता था।
आपातकाल के दौर में कांग्रेस ने मीडिया पर सेंसरशिप लागू कर आवाज को दबाया। अब जब मीडिया इन्हें इनका असली चेहरा दिखा रहा है तो ये जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
यह भी पढ़े: Phalodi Satta Bajar Bhav 23 March 2024 : इस सीट पर लगेगा करोड़ों का दाव, जानें पूरा गणित
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया, कांग्रेस हमेशा ही पत्रकारों का दमन करती आई है। राजस्थान में पूर्व कांग्रेस सरकार की विफलताएं बताने पर पत्रकारों को प्रताड़ित किया जाता था। आपातकाल में भी कांग्रेस ने मीडिया पर सेंसर शिप लगा दी थी। अब जब मीडिया इन्हें इनका असली चेहरा दिखा रहा है तो ये जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
पत्रकारों ने गहलोत के ओएसडी रहे शशिकांत शर्मा पर भी आरोप लगाते हुए वह मीडिया को आप से मिलने तक नहीं देते थे। इन आरोपों का जवाब गहलोत नहीं दे पाए।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…