किसके श्राप से मारा गया अतीक-अहमद?
बुराई का अंत हमेशा बुरा ही होता है। ऐसा ही कुछ हुआ अतीक-अहमद के साथ भी जानिए कैसे? राजू पाल की हत्या 2005 में अतीक-अहमद ने कराई थी। राजू पाल की पत्नी ने उसी समय श्राप दिया था और उसी साल पैदा हुआ अतीक अहमद का कातिल। आश्चर्यजनक बात है कि उसी साल राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने अतीक अहमद को श्राप दिया था। अतीक अहमद का हत्यारा अरुण मौर्य उसी समय पैदा हुआ।
क्या डेस्टिनी खुद को दोहराती है?
जब अतीक अहमद मारा गया और पुलिस हिरासत में अरुण मौर्य को गिरफ्तार किया गया। तब इन गुनहगारों की हिस्ट्री भी खंगाली जाने लगी। इनके रिकॉर्ड खोले गए। तब पता चला कि जिस साल राजू पाल की हत्या हुई। उसी साल अरुण मौर्य भी पैदा हुआ।पुलिस सुरक्षा के बीच भी अतीक-अहमद का इस तरह से मारा जाना बहुत से सवाल खड़े करता है। लेकिन अब चर्चा की सुई उन हत्यारों पर है। जिन्होंने अतीक-अहमद को मारा। अतीक अहमद की कहानी प्रयागराज के एक स्थानीय पार्षद चांद बाबा की हत्या से शुरू हुई थी और उसका अंत भी उमेश पाल हत्याकांड में लगे आरोपों के बीच ही हुआ। डेस्टिनी अपने आप को दोहराती जरुर है। इसी का परिणाम है कि अतीक की हत्या को लेकर यह सब संयोग चर्चा का विषय बन रहे हैं। बसपा के विधायक राजू पाल की 2005 में हत्या होने के बाद से अतीक अहमद के सितारे गर्दिश में आने शुरू हुए थे। उसी समय राजू पाल की पत्नी ने कहा था। ईश्वर एक दिन न्याय जरूर करेगा। ईश्वर का न्याय फलीभूत हुआ और उसी साल 2005 में अतीक अहमद के एक हत्यारे अरुण मौर्य का भी जन्म हुआ।
मीडिया सूत्रों की माने तो 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट से अतीक अहमद सांसद बन चुका था। तथा उसने इलाहाबाद पश्चिमी सीट से इस्तीफा भी दे दिया था। इस सीट पर वह अपना ही हक मानने लगा था। इसके पीछे कारण यह था कि, वह यहां से 4 बार जीत चुका था। फिर शुरू हुआ भाई भतीजावाद और अतीक अहमद ने अपने भाई अशरफ को यहां से विधायक का चुनाव लड़ाया। लेकिन अफसोस जीत बहुजन समाजवादी पार्टी से उतरे राजू पाल की हुई। जिससे अतीक अहमद बौखला गया। उसने राजू पाल की हत्या करवा दी। यह हत्याकांड उस समय पूरे यूपी में चर्चा का विषय था क्योंकि उस समय राजू की शादी को मात्र 9 दिन ही बीते थे। उनके घर में दो-दो खुशियां एक साथ आई थी। एक तो राजू विधायक बना दूसरा उसकी नई नई शादी हुई थी। कितने अरमानों के साथ उसकी पत्नी पूजा उस घर में आई होगी? लेकिन अतीक अहमद ने उन सब पर पानी फेर दिया। पूजा पाल ने कहा भगवान अंधा नहीं है। न्याय जरूर होगा। मीडिया के सामने रोते हुए। उसने अपने श्राप का भी जिक्र किया। जो अब फलीभूत हो गया ।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…