भारत

Eid 2024 : मीठी ईद कब आती है, भारत में इस तारीख को मनाई जाएगी

Eid 2024 : रमज़ान का माहे मुबारक चल रहा है। मुसलमानों के लिए पल पल अल्लाह की रहमत को पाने का जरिया है। आज 25 मार्च 2024 को भारत में चौदहवा रोजा रखा गया है। साथ ही शाम को पंद्रहवी तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। रमजान के बाद ईद उल फित्र (Eid 2024) का त्योहार आता है। जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। कई गैर मुस्लिम भाई कंफ्यूजन में रहते है कि बकराईद कब आती है और मीठी ईद कब आती है। तो हम आपकी शंका आज दूर किये देते है। ताकि आपको भी मुस्लिम बंधुओं के त्योहारों का सटीक ज्ञान हो सके। चांद पर आधारित होने से ही हिजरी की तारीख हर साल 11 दिन ऊपर खिसक जाती है। मतलब इस्लामी त्यौहार हर मौसम में आते हैं। तो चलिए मीठी ईद का गणित जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें:Shab e Qadr 2024 : भारत में शब-ए-कद्र कब है, एक रात में मिलेगा हजारों महीने की इबादत का सवाब

मीठी ईद कब आती है (Eid 2024) ?

रमजान का महीना हिजरी कैलेंडर का नौवा महीना है। इसके बाद शव्वाल का चांद नजर आता है, जिसे ईद का चांद भी कहा जाता है। रमजान के तीस रोजे पूरे करने के बाद मुस्लिमों द्वारा खुशी का इजहार करने के लिए अल्लाह ने ईद का दिन बनाया है। इस दिन घरों में मीठी सेवेंइया और खीर बनाई जाती है। बस इसीलिए इसका नाम मीठी ईद भी पड़ गया है। जबकि इसके 70 दिन बाद बकराईद आती है। जिस पर हज किया जाता है, बकरे की कुर्बानी दी जाती है।

भारत में Eid 2024 कब है?

भारत में रमजान का चांद 11 मार्च 2024 को नजर आया था। ऐसे में रमजान की शुरुआत 12 मार्च 2024 से हुई है। तीस रोजे 10 अप्रैल 2024 को पूरे हो रहे हैं। ऐसे में ईद का चांद भारत में या तो 9 अप्रैल को या फिर 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। क्योंकि या तो रोजे पूरे तीस दिन के होते हैं या फिर कभी कभी 29 रमजान भी हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादा संभावना भारत में ईद उल फित्र का त्योहार 11 अप्रैल 2024 को मनाए जाने की है।

यह भी पढ़ें:Ramzan me Musht Zani: रोजे की हालत में ये गंदा काम किया तो हो जाओगे बर्बाद, युवा मुस्लिम जान लें!

अरब में ईद कब है ?

चूंकि अरब देशों का टाइम ज़ोन भारत से ढाई घंटे पीछे चलता है। ऐसे में वहां पर रमजान का चांद एक दिन पहले दिख जाता है। अरब में इस बार रमजान का महीना 11 अप्रैल 2024 को शुरु हुआ है। ऐसे में सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों में ईद का चांद 9 या 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। वहां की ईद के अगले दिन ही भारत में ईद मनाई जाती है।

बकराईद कब आएगी इस साल?

ईद उल जुहा जिसे बकराईद भी कहा जाता है। ये त्योहार रमजान के दो महीने बाद आता है। जिल हज महीने की दसवीं तारीख को जब हज किया जाता है, उसी दिन ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जाता है। भारत में इस साल 17 जून को बकराईद का त्योहार मनाया जा सकता है। चांद दिखने के दस दिन बाद ये पर्व मनाया जाता है। इसी दिन मक्का मदीना में मुस्लिम बंधु हज के अरकान पूरे करते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago