भारत

ईद पर रचाएं ऐसी खूबसूरत मेहंदी, मियां हो जाएगा दीवाना

Eid al Adha Mehndi Design : इस्लाम में महिलाओं को काफी अधिकार और रियायत दी गई है। जहां पर भी औरतों पर सख्ती का अंदेशा होता है वही पर कुरान और हदीस में औरतों के लिए खास छूट का जिक्र मिलता है। इस्लाम ने औरत को जेबो ज़ीनत (Islam me Mehndi Design) इख्तियार करने का हुक्म दिया है यानी अल्लाह ने औरत को सुंदरता हासिल करने के लिए विभिन्न उपाय करने से नहीं रोका है। जैसे मेहंदी, चूड़ी, और काजल सुरमा इत्यादि प्रसाधन लगाकर मुस्लिम महिलाएं (Eid al Adha Mehndi Design) अपने आप को खूबसूरत बना सकती है। ईद उल अजहा का त्योहार 17 जून (Eid al Adha 2024 Date) को है। ऐसे में हम आपको ईद के मौके पर कुछ खास मेहंदी के डिजाइन बता रहे हैं जिन्हें लगाकर आप अपने मियां जी को अपना दीवाना बना सकती है।

यह भी पढ़ें : Eid Sunnat Chand Rat Mehndi : इस्लाम में सुन्नत है मेहंदी लगाना, इस Mobile App पर देखें सुंदर डिजाइन्स

ईद के मौके पर मेहंदी डिजाइन (Eid al Adha Mehndi Design)

भारत में मुस्लिम महिलाएँ और लड़कियां ईद के एक दो दिन पहले से ही हाथों पर पिया नाम की मेहंदी लगाना शुरु कर देती है। हिंदुस्तान में आम तौर पर पाकिस्तानी राजस्थानी और अरेबिक स्टाइल वाली मेहंदी खवातीन अपने हाथों में रचाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई महिलाएं तो बाजार में जाकर भी लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी (Latest Design Mehndi) ब्यूटी पार्लर से लगवाना पसंद करती है। यहां दिए कुछ डिजाइन शायद आपके काम आ सके।

1. कलाई तक बारीक मेहंदी लगा सकते हैं

हर किसी औरत या युवती को पूरे हाथ पर मेहंदी लगाना अच्छा नहीं लगता है। तो उन लोगों के लिए ये वाली डिजाइन परफेक्ट है। कलात्मक रुप से बनाई बेल और कलाई पर बना ये झूमर जैसा डिजाइन मेहंदी की खूबसूरती को दस गुना कर देगा। तो इस बार ये हिना डिजाइन जरूर ट्राई करें।

2. अरबी स्टाइल वाली अल हबीबी मेहंदी

अगर आपको ज्यादा भरे-भरे हाथ नहीं सुहाते हैं तो आप अल हबीबी यानी अरबी शैली की मेहंदी लगा सकते हैं। अरेबिक मेहंदी डिजाइन में आप अपनी पसंद की किसी एक उंगली पर फुल डिजाइन उकेर सकती है। जबकि बाकी फिंगर्स की पौरों पर मस्त सा फूल बना सकती हैं। इसमें कुछ एक्स्ट्रा भी आप अपने दिमाग से एड कर सकती है। दुबई और कतर कुवैत सऊदी में यही मेहंदी चलती है।

इस्लाम, शरीयत, महिलाएं और ईद से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

3. मेहंदी का चांद वाला डिजाइन

आजकल लड़कियों को मेहंदी का ब्रांड न्यू वर्जन मंडला डिजाइन बहुत अच्छा लग रहा है। मतलब कि ये वही पारंपरिक चांद वाला डिजाइन है जो अक्सर मुस्लिम महिलाएं हाथों पर रचाती है। ईद के मौके पर ये चांद वाली मेहंदी आपके शौहर को हाथ चूमने पर मजबूर कर देगी। इस डिजाइन में हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ चांद तारे बनाए जाते हैं। फिर बीच में कहीं पति का नाम भी चुपके से छुपा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : इस्लाम में मंगलसूत्र पहनना कैसा है, मुस्लिम महिलाएं ध्यान दें

ईद उल अजहा कब है (Eid al Adha 2024 Date)

जिलहज का चांद 7 जून की शाम को नजर आ चुका है। ऐसे में भारत में बकरीद का त्योहार 17 जून 2024 यानी जिलहज की दसवी तारीख (Eid al Adha 2024 Date) को मनाया जाएगा। इसे ईद उल अजहा कहते हैं। इसी दिन सऊदी अरब में हज होता है। इस साल हज 14 जून से 18 जून तक चलेगा। हज पूरे पांच दिन का कार्यक्रम होता है। जो मक्का में संपन्न होता है। हजरत इब्राहीम की सुन्नत को जिंदा किया जाता है। आप सबको ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं। मॉर्निंग न्यूज़ इंडिया आपके महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित करता है। हम किस तरह और बेहतर कर सकते हैं इसके लिए आप हमें ईमेल कर सकते हैं या कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago