भारत

Eid Kerala Saudi Arabia : सिर्फ अरब देशों को मानता है ये भारत का ये राज्य, एक दिन पहले मनाता है ईद

Eid Kerala Saudi Arabia : माहे रमजान अपने आखिरी पड़ाव में है। भारत में आज 29वां रोजा है। सऊदी अरब में 8 अप्रैल को ईद का चांद नहीं नजर आया। आज 9 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब में 30वां रमजान है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने ईद का चांद 9 अप्रैल की शाम को देखने का आव्हान किया है। यानी सऊदी अरब में चांद रात (Saudi Arabia Chand Raat 2024) आज शाम 9 अप्रैल को है। भारत में इसके अगले दिन ईद का चांद नजर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का एक राज्य ऐसा भी है जो सऊदी अरब (Eid Kerala Saudi Arabia) के साथ ही कल ईद मनाने जा रहा है। जी हां, कल 10 अप्रैल को जब सऊदी में ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जाएगा तभी भारत में भी एक प्रदेश में मुस्लिम बंधु ईद मना रहे होंगे। हालांकि बाकी भारतवासी तो 11 अप्रैल को ईद मनाएंगे। तो क्या है ये मसला बात कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Chand Raat 2024 : सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चाँद, जानें भारत में कब होगी ईद

केरल में सऊदी अरब संग क्यों मनाई जाती है ईद?
(Eid in Kerala with Saudi Arabia date)

भारत का खूबसूरत राज्य केरल वो इकलौता राज्य है जो 11 अप्रैल को ईद नहीं मनाएगा बल्कि सऊदी अरब के साथ कल ही 10 अप्रैल को ईद मना लेगा। दरअसल केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सऊदी अरब में चांद दिखने के आधार पर ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। कोच्चि के मौलाना फजलुर रहमान के मुताबिक, “केरल में बाकी के भारत से पहले ईद मनाने के पीछे का कारण भौगोलिक लोकेशन है। केरल के लोग भले ही भारतीय है लेकिन तटीय राज्य होने से ईद का चांद वे सऊदी अरब के अनुसार मानते हैं।

अरब देशों को मानता है भारत का ये राज्य ?

केरल एक तटीय राज्य होने की वजह से सऊदी अरब के कैलेंडर को मानता है। इसीलिए केरल में लूनर कैलेंडर के 29वें दिन चांद दिख जाता है। जबकि भारत के बाकी हिस्सों में अगले दिन चांद नजर आता है। गौरतलब है कि सऊदी अरब की तरह ही केरल में भी रोजे 11 मार्च से ही शुरु हो गए थे। यानी आज केरल में 30वां रोजा है जबकि पूरे भारत में आज 29वां रोजा है। केरल के मुस्लिम बंधुओं को ईद की हार्दिक मुबारकबाद।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

इन देशों में 10 अप्रैल को ईद

अगर 8 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ जाता तो सऊदी और केरल में आज 9 अप्रैल को ईद मनाई जाती लेकिन सऊदी अरब में सोमवार को चांद (Saudi Arabia Chand Raat 2024) नहीं दिखा। ऐसे में खाड़ी देशों और केरल में आज की शाम 9 अप्रैल को चांद नजर आ जाएगा। 10 अप्रैल को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों के साथ ही भारत के केरल में भी ईद मनाई जाएगी।

भारत में कब होगी ईद ?

केरल के अलावा बाकी भारत की बात करें तो आज भारत में 9 अप्रैल को 29वां रोजा है। कल आखिरी रमजान होगा और ईद का चांद बुधवार 10 अप्रैल की शाम को दिख जाएगा। भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। टाइम जोन और भौगोलिक लोकेशन के आधार पर भारत में रमजान का महीना सऊदी से एक दिन बाद शुरू होता है। तो खाड़ी देशों और केरल में रह रहे हमारे मुस्लिम बंधुओं को तहे दिल से ईद मुबारक।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago