भारत

बकरा ईद का चाँद देखने की दुआ, Bakrid ka Chand Dekhne Ki Dua

Eid ul Adha Chand Dekhne Ki Dua : चांद का रिश्ता इस्लाम से बहुत गहरा है। हिजरी कैलेंडर तो चांद पर ही आधारित होता है। जिल्काद का महीना आखिरी पड़ाव में है। ऐसे में बकरा ईद का चाँद देखने की मोमिनों में बेताबी नजर आने लगी है। भारत में 7 जून 2024 की शाम को बकरीद का चाँद दिख जाएगा। ईद अल अजहा का चांद (Eid ul Adha Chand Dekhne Ki Dua) काफी बरकतों वाला होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि चाँद देखने की भी एक दुआ होती है जो ज्यादातर मुसलमानों को मालूम तक नहीं होती है। नबी ए करीम ने उम्मत को ईद का चांद देखने पर एक दुआ बताई जिसे पढ़कर आप चाँद देखने को भी सवाब में तब्दील कर सकते हैं। Eid ul Adha Chand Dekhne Ki Dua हम यहां पर हिंदी अरबी और इंग्लिश मे बताने जा रहे हैं। आप इस पोस्ट को जमकर अपने मु्स्लिम दोस्तों और मिलने वालों तक पहुंचाएं। ताकि ईद उल जुहा का चांद देखते हुए वे भी इस दुआ को पढ़कर सवाबे दारेन हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें : भारत में बकरा ईद का चांद कब दिखेगा, तारीख नोट कर लें

बकरा ईद का चांद देखने की दुआ
(Eid ul Adha Chand Dekhne Ki Dua)

अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लाम, रब्बी व रब्बुकल लाह।

संदर्भ – तिर्मिज़ी: 3451

हिंदी अर्थ – ऐ अल्लाह हम पर इस चाँद को, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ तुलु फरमा (ऐ चाँद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह ही है।

اللَّهُمَّ أَهْلِلْهُ عَلَيْنَا بِالْيُمْنِ وَالإِيمَانِ وَالسَّل اَمَةِ وَالإِسْلاَمِ رَبِّي وَرَبُّكَ اللَّهُ

Allahumma ahillahu alaina bil-amni wal-iman, was-salamati wal-islam, Rabbi wa Rabbuk-Allah, hilalu rushdin wa khairin.

बकरा ईद (Eid ul Adha 2024) से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Dua for sighting the new moon

Allah is the greatest O Allah let the crescent loom above us in safety, faith, peace, and Islam, and in agreement with all that You love and pleases You. Our Lord and your Lord is Allah

संदर्भ – तिर्मिज़ी: 3451

यह भी पढ़ें : Chand Dekhne ki Dua: चांद देखने की दुआ हिंदी में, अभी नोट कर लें!

भारत में बकरा ईद का चांद कब दिखेगा (Moonsighting for Dhul-Hijjah 1445)

हिजरी कैलेंडर का अभी ग्यारहवा महीना जिल्काद चल रहा है। इसके बाद आखिरी महीना जिलहज्ज आता है। आज 5 जून 2024 को हिजरी कैलेंडर की जिल्काद महीने की 28वीं तारीख है। इस हिसाब से अगर चांद 29 की शाम यानी 6 जून की शाम को दिखता है तो हज के महीने की पहली तारीख 7 जून होगी, जिस हिसाब से दसवी तारीख को बकरा ईद यानी अंग्रेजी तारीख 16 जून को होगी। लेकिन ईद उल फितर के चांद के अनुसार भारत में चांद दिखने की संभावना 7 जून की शाम को है। इस हिसाब से भारत में बकरा ईद 17 जून 2024 को ही मनाई जा सकती है। बाकी अंतिम तिथि परसों 6 की शाम को चांद दिखने पर ही पता चलेगी।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago