Eid Wishes 2024 : अलविदा की घड़ी आ गई देखो माहे रमजान जा रहा, हर शख्स यहां आज ईद मुबारक कह रहा। माहे रमजान की आखिरी तरावीह भी हो चुकी हैं। आज रमजान का तीसवां रोजा है। मतलब आज शाम को ईद का चांद नजर आ जाएगा। हम आपको ईद के मौके पर शुभकामना संदेश (Eid Wishes 2024) हिंदी में पेश कर रहे हैं। जिन्हें आप अपने मुस्लिम मित्रों, यारों, रिश्तेदारों को शेयर करके ईद की बधाई दे सकते हैं। भारत में ईद का चांद आज शाम 10 अप्रैल 2024 को 7 बजे नजर आ सकता है। ईद के मौके पर पेश है हमारे शायर इरफान की चाँद रात में लिखी कुछ Eid Wishes 2024 –
यह भी पढ़ें: Eid Ka Chand Dekhne Ki Dua : ईद का चाँद देखने की दुआ, मुस्लिम भाई नोट कर लें
1.
ईद का ये त्योहार हमको भाईचारा सिखाता है,
दुश्मन को भी मोमिन इस दिन गले लगाता है।
अल्लाह की खास रहमत बरसती है आसमान से,
ईद उल फितर के दिन हर बंदा मुस्कुराता है।।
“आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं”
2.
रमजान के बाद देखो ईद का पर्व आया है,
गंगा जमुनी तहजीब पर हमें गर्व आया है।
पैगंबर साहब की याद आ रही वो सीख हमें,
प्यार बांटने का आज फिर से पर्व आया है।।
“आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं”
3.
ईद उल फितर का है ये संदेश,
न रहे भूखा आज कोई दरवेश।
गले मिलो आज सब हिंदुस्तानी,
हम सबका है यह भारत देश।।
“आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं”
यह भी पढ़ें: Ramzan ki Shayari: रमजान की शायरी हिंदी में यहां मिलेगी, अभी शेयर करें
4.
मुबारक हो आप सबको ईद का त्योहार,
दिल से दुआ निकले, यही सच्चा उपहार।
हंसी खुशी लेकर आया है ये दिन बेशक,
रब की रहमत की आज बरस रही फुहार।।
“आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं”
5.
ईद की खुशी में पड़ोसी का ख्याल करना,
जरूरतमंदों की आज तुम देखभाल करना।
हो जाएगा मालिक राज़ी इस कर्म से मित्रों,
ईद के दिन तुम यतीमों का ख्याल करना।।
“आपको ईद की हार्दिक शुभकामनाएं”
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…