अमेरिकी अंतरिक्ष यान निर्माता और उपग्रह संचार निगम स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर से नए उपग्रह प्रक्षेपण की जानकारी साझा की। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने stainless-steel से बना स्टारशिप रॉकेट बनाया है। उन्होंने कहां है सफलता मिले या ना मिले लेकिन एक्साइटमेंट गारंटीड है।
कंपनी का नाम
अमेरिका की कंपनी नासा जापान की जाक्सा, रूस की कॉसमॉस,वहीं भारत की इसरो ने अंतरिक्ष में अपना परचम लहराया है। इसी श्रृंखला में अमेरिका के निजी अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स है। इसी स्पेसएक्स के स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हेवी रॉकेट को कलेक्टिवली स्टरशिप कहा जाता है। यह एक रियूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है। जिसमें एडवांस रेफ्टर इंजनों का प्रयोग किया गया है। स्टारशिप को स्पेसएक्स के साउथ टेक्सास में (प्रशांत महासागर) स्टारबेस फैसिलिटी से लांच किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे पावरफुल व्हीकल बनने जा रहा है जिसे 17 अप्रैल सोमवार शाम 6:30 पर लांच किया जाएगा। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा है,सक्सेस में भी, एक्साइटमेंट गारंटीड।
क्या है विशेष इसमें
स्पेसएक्स पिछले साल से अपनी अगली पीढ़ी के डीप स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की निर्णायक प्रदर्शन उड़ान शुरू करना चाह रहा था, इसका उद्देश्य नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और मंगल पर ले जाना है। इसी श्रृंखला में एलन मस्क का स्पेसशिप प्रोग्राम मानव को मंगल तक पहुंचाने में सक्षम होगा। एलन मस्क 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचा कर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि इसकी स्पीड इतनी तेज है कि यह इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी कैपेबल होगा।
स्टरशिप फुली रियूजेबल स्पेसक्राफ्ट और स्टरशिप सिस्टम का सेकंड स्टेज है। व्हीकल में इंटीग्रेटेड पेलोड सेक्शन है। जो चालक दल और कार्गो को पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा, मंगल और उससे आगे ले जाने में भी कैपेबल है। माना जा रहा है कि यह 1 घंटे या उससे भी कम समय में दुनिया में कहीं भी यात्रा कर सकता है।
प्रश्न उठता है आखिर रीयूजेबल स्पेसक्राफ्ट क्यों बनाया जा रहा है
बढ़ती अंतरिक्ष एजेंसियां अंधाधुंध अंतरिक्ष की ऑर्बिट में अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित कर रहे हैं। कुछ सफल होते हैं और कुछ असफल। ऐसे में इनका कचरा जिसे डिबरी कहते हैं। वह भावी भविष्य में अंतरिक्ष प्रदूषण को बढ़ाएगा। ऐसे में एलन मस्क का यह प्रोग्राम पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
माना जा रहा है कि स्टारशिप सबसे ज्यादा पेलोड ले जाने वाला निजी अंतरिक्ष मिशन होगा। जो मनुष्यों को मंगल पर पहुंचाएगा। जबकि मिशन सफल होने की संभावना केवल 50% बताई जा रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…