नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश एक साथ आजाद हुए और दोनों ही देश एक दूसरे के कटर दुश्मन भी है। पाकिस्तान ने आजाद होने के बाद कट्टरपंथ का रास्ता अपनाया और उसी राह पर चल पड़ा वहीं भारत ने आजादी के बाद कई उतार चढ़ाव देखे और विज्ञान, टेक्नोलॉजी तथा शिक्षा की और कदम बढ़ाने शुरू किए और आज उसी का नतीजा है की भारत आज आजादी के 75 वर्षों में इतना आगे निकल चुका है। स्पेस एजेंसी की बात करे तो भारत से पहले पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी शुरू हुई थी। भारत चांद तथा मंगल पर पहुंच गया है। जो कभी भारत का मजाक बनाया करते थे वो भी आज भारत की कामयाबी को देख तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते।
यह भी पढ़े: चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, तुरंत करने पड़े ये बदलाव
मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण
पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट को देख लगता है मानों जैसे चौधरी का ह्दय परिवर्तन हो चुका है। फवाद हुसैन ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पाकिस्तान में लाइव प्रसारण करने की बात कही है। ट्वीट करते हुए लिखा पाक मीडिया को चंद्रयान की चंद्रमा लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। खास तौर पर भारत के लिए, अंतरिक्ष तथा वैज्ञानिक समुदाय के लिए। इसके लिए बहुत बधाई।
यह भी पढ़े: बिजली को लेकर संकट मोचक बने हनुमान! गहलोत सरकार को दिया ये अल्टीमेटम
फवाद के बदले सुर
फवाद चौधरी के ट्वीट करते ही लोगों ने पुराने ट्वीट की याद दिला दी। चंद्रयान-2 मिशन फेल होने पर पाकिस्तान में जश्न मनाया गया। उस दौरान फवाद ने ट्वीट कर लिखा था भारत को जो काम नहीं आता वो काम भारत को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उस दौरान भारतीयो ने करारा जवाब भी दिया था। जिस पर फवाद ने कहा भी था मुझे गालियां ऐसे दी जा रही है जैसे मेने मिशन को फेल किया हो। सत्ता से बाहर आते ही फवाद के बयान भी बदलने लगे है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…