आज 14 सितंबर 'हिंदी दिवस' है। हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओँ में से एक है। हिंदी भारत की प्रमुख भाषा के तौर पर पहचानी जाती है। भारत समेत कई अन्य देशों में भी आम बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का काफी उपयोग किया जाता है। उल्लेखनीय है साल में हिंदी दिवस दो बार मनाया जाता है। पहला जनवरी के महीने में और दूसरा सितंबर महीने में। वैश्विक स्तर पर हिंदी दिवस 10 जनवरी को और भारत में यह 14 सितंबर को होता है।
हिंदी भारत की राजभाषा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदी बोलने वाले लोग आपको बहुतायात में मिल जाएंगे। लेकिन विदेशों में घूमने की इच्छा रखने वाले लोग भाषा की बाध्यता से घबराते है। अधिकतर देशों में अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं को बोला जाता है। इसलिए हिंदी भाषी लोग ऐसे देशों में घूमने जाने से घबराते है। लेकिन कुछ देश ऐसे भी है, जहां आप घूम सकते है और बेझिझक हिंदी का इस्तेमाल कर सकते है।
यह भी पढ़े: हिंदी दिवस 2023: क्यों खास है हिंदी भाषा? पढ़े इसका इतिहास और महत्त्व के बारे में जरुरी जानकारी
नेपाल: इस देश की आधिकारिक भाषा तो नेपाली है। लेकिन यहां मैथली, भोजपुरी और हिंदी भाषी लोगों की संख्या भी काफी अच्छी है। नेपाल में घूमने लायक कई जगह है। कई हिंदू मंदिर है, जहां आप जाकर आनंद की अनुभूति कर सकते है।
फिजी: उत्तर पूर्वी भारत के कई लोग यहां निवास करते है। इन्हीं लोगों ने फिजी देश को बनाया है। यहां आपको भारतीय अवधि, भोजपुरी, मगही और हिंदी भाषा बोलने वाले लोग रहते है। फिजी देश में हिंदी समेत चार आधिकारिक भाषाएं है।
बांग्लादेश: कभी भारत का ही एक अंग रहे बांग्लादेश में हिंदी भाषा बोलने वाले लोग काफी मिल जाते है। बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बंग्ला है लेकिन यहां अंग्रेजी और हिंदी को बोलने-पढ़ने वाले लोग रहते है। जैसा आप भारत में रहकर महसूस करते है, उससे कुछ खास अलग यहां नहीं लगेगा।
पाकिस्तान: आजादी से पहले देश के विभाजन से बने पाकिस्तान में भी हिंदी भाषा को पढ़ने-समझने वाले लोग मिल जाएंगे। अंग्रेजी और उर्दू पाकिस्तान की आधिकारिक भाषाएं हैं लेकिन पंजाबी, हिंदी, पास्तो और बलूची भाषाएं भी यहां काफी लोगों द्वारा बोली जाती है।
यह भी पढ़े: Navratri 2023: नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएगी मां, इन उपायों से बन जाएगी लाइफ की हर बिगड़ी बात
हिंदुस्तान के अलग-अलग राज्यों (28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश) के लोगों और विदेशों में बसे भारतीयों के साथ आसान संपर्क साधने के लिए 'हिंदी भाषा' काफी महत्त्व रखती है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपी हैं। तमाम भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी ही है जो हिंदुस्तान को जोड़ने का काम करती है। दुःख की बात यह है कि मौजूदा समय में हिंदी का इस्तेमाल लोग आम बोलचाल में कम करने लगे है, ऐसे में इसका प्रसार जरुरी है।
यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi: गणेश प्रतिमा स्थापित करते समय ध्यान रखें ये बातें, हो जाएंगे मालामाल
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…