जयपुर। Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference : 15 अगस्त 1947 को भारत को वीर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान से अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी। इस आजादी के लिए लाखों भारतीयों ने इस देश की मिट्टी को अपने खून से सींचा था। लेकिन आखिरकार अंग्रेजों को आजादी देनी पड़ी और वो दिन 15 अगस्त 1947 का था। तब से लेकर हम इस दिन स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है तो देश के अन्य राज्यों में प्रमुख स्थानों पर मनाया जाता है। लेकिन, स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर कई नियम भी बनाए गए हैं जिनका पालन करना आवश्यक होता है। जैसे 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया जाता है या ध्वजारोहण होता है। राष्ट्रपति या पीएम कौन तिंरगा झंडा फहराते हैं। इसी तरह के कई सारे आवश्यक नियम हैं जो प्रत्येक भारतीय के लिए जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं…
ये दोनों ही शब्द ऐसे हैं कि जिनको लेकर कोई भी कन्फ्यूज हो सकता है। क्योंकि झंडारोहण और झंडा फहराने में अंतर (Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference) होता है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया जाता है। इसका नियम यह है कि झंडा ऊपर बंधा होता है जिसें झटके से खोला जाता हे। वहीं, झंडा फहराने का काम 26 जनवरी को होता है जिसमें झंडे को रस्सी से ऊपर चढ़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को राजस्थान में कौनसा मंत्री कहां करेगा ध्वजारोहण, देखिए लिस्ट
15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था। तब संविधान न होने के चलते भारत के मुखिया प्रधानमंत्री ही थे। पहली बार प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार झंडारोहण (Flag Hoisting) किया था। इसके बाद 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते (Flag Unfurling) हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…