देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। तेज बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 4 दिनों में ही खराब मौसम के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 से भी अधिक लोगों की जान चली गई है। उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते जल प्रलय जैसे हालात बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। दिल्ली में यमुना पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
हर साल देश में मानसून का सभी को इंतजार रहता है। लेकिन इस बार बिपरजॉय तूफान के कारण मानसून का समय बिगड़ गया। इसी कारण देरी से पहुंचा मानसून देश के कई राज्यों में आफत लेकर आया है। देश की राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश के चलते बुरा हाल है।
4 दिन में 100 की जिंदगी खत्म
पिछले 4 दिनों में भारी बारिश के कारण 100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 8 जुलाई से 11 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 36, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
दिल्ली में यमुना बाढ़ के निशाने पर
दिल्ली में यमुना बाढ़ के निशान के बेहद करीब पहुंच गई हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार, सुबह 8 बजे, दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…