मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को झटका लग सकता है। प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उनके एक बयान से यह अटकलें लगाई जा रही है कि वो अपनी पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि मनाने के बाद कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। दरअसल जोशी ने कहा कि जहां उन्हें सम्मान मिलेगा वो भी उसी पार्टी में रहेंगे। उनके ऐसे ही इशारों से यह कयास लगाए जाने लगे हैं। खबरों के मुताबकि वे 6 मई के बाद पार्टी बदल सकते हैं।
दीपक जोशी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक जोशी ने कहा कि वे अपने पिताजी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए जो लोग उन्हें सम्मान देंगे वे उन्हीं के साथ रहना पसंद करेंगे। साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि फिलहाल मैं भाजपा का सदस्य हूं। 5 मई को मेरी पत्नी की पुण्यतिथि है उसके बाद तय होगा कि क्या करना है। अभी इस विषय पर उन्होनें अधिक बात करने से इनकार किया है। इसलिए राजनीतिक चर्चाएं शुरु हो गई है कि मंत्री जोशी 6 मई के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
राजनीति के संत कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी से हार गए थे। बाद में मनोज चौधरी के भाजपा में शामिल हुए और 2020 के उपचुनावों में भाजपा से विधायक बनें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…