फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए थे और पहले दिन वह जयपुर आए जंहा वह पीएम मोदी के साथ जयपुर का भ्रमण किया। इसके बाद वह दिल्ली लौट गए और वहां Republic Day की परेड के मुख्य अतिथि बने। देर रात दिल्ली स्थित सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई। अपने देश जाने से पहले उनका यह आखिरी कार्यक्रम था।
यह भी पढ़े: राजस्थान की कांग्रेस महिला नेता को बदनाम करने के लिए हैकर ने फेसबुक पर लगाई अश्लील स्टोरी
राष्ट्रपति मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। इसक बाद वह देर रात निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर फूल चढ़ाए और कव्वाली सुनी। खादिमों ने मैक्रों की दस्तारबंदी दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। सूफी संस्कृति का केंद्र मानी जाने वाली निजामुद्दीन औलिया की दरगाह बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।
मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ जयपुर में रोड शो किया था। इस रोड शो के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और मोदी ने हवा महल देखा। जंतर मंतर पर सम्राट यंत्र भी देखा। दोनों नेताओं ने जयपुर की गलियों में शॉपिंग की थी। 500 रुपए में राम मंदिर का मॉडल खरीदा और पेमेंट किया।
यह भी पढ़े: राजस्थान कांग्रेस महिला नेता के फेसबुक पर अश्लील फोटो से मचा हड़कंप, देखें पूरा Video
फ्रांस के राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्टेट डिनर होस्ट किया था। इस डिनर का मेन्यू बहुत ही शानदार था। इसमें सरसों का साग, बाजरे और मक्के की रोटी, केसर बादाम शोरबा, सब्ज पुलाव, अंजीर कोफ्ता और दाल डेरा जैसे जबरदस्त व्यंजन शामिल थें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…