राहुल गांधी का लंदन में लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने वाली बात तो थमने का नाम ही नहीं ले रही। राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर जो ब्रिटेन में जो बयान दिए उस पर लगातार विरोध जारी है। पीएम मोदी के बाद भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथ ले लिया। उन्होनें तो राहुल गांधी को देशद्रोही तक का दर्जा दे दिया।
गिरीराज सिंह ने कहा कि जो विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करें और भारतीय लोकतंत्र पर सवाल करें वह देशद्रोही होता है। ऐसा करने वाले पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए। कांग्रेस के ऐसे विचार रखना देश के टुकड़े करने जैसा है। भारत में कांग्रेस ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने तो लोकसभा अध्यक्ष से भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली।
मोदी ने जमकर किया हमला
वहीं रविवार को कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। मोदी ने कहा भारतीय लोकतंत्र को कमजोर समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत है कि उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती। भारतीय लोकतंत्र का जन्म हमारे इतिहास से हुआ है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…