क्या आप जानते हैं आरबीआई के पास कितना सोना है? आरबीआई क्यों और सोना खरीद रह है?
भारतीय महिलाएं तो सोने की दीवानी है। जितना सोना भारतीय महिलाओं के पास होगा। उतना शायद ही किसी अन्य देश की महिलाओं के पास हो? लेकिन अब एक आश्चर्यजनक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें पता चला है कि आरबीआई अपना गोल्ड रिजर्व भंडार बढ़ा रहा है।
आखिर आरबीआई गोल्ड रिजर्व क्यों बढ़ाता है
जब भी किसी देश में मुद्रा जारी की जाती है। तब उसके बदले कुछ राशि सुरक्षित रखी जाती है। यह हमारा गोल्ड रिजर्व होता है। वैसे तो इसकी एक निश्चित सीमा होती है। लेकिन मार्केट की अनिश्चितता के चलते आरबीआई ने गोल्ड रिजर्व की सीमा बढ़ा दी है। जहां 2022 में रिजर्व बैंक के पास 754 टन का भंडार था। वही अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीआई के पास करीब 800 टन का स्वर्ण भंडार हो गया है। इसी दिशा में आरबीआई ने 137 टन सोना खरीदा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोना रिजर्व के मामले में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल है। अमेरिका की आर्थिक मंदी और रूस यूक्रेन युद्ध, यूरोप के आर्थिक हालातों को देखते हुए आरबीआई कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। ऐसे में वह पहले से कमर कस कर बैठी है। सोना सुरक्षित ऐसेट होता है। ऐसे में आरबीआई ने मार्केट की अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के चलते बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित और संरक्षित रखने का फैसला लिया है। मार्च 2020 से मार्च 2023 मात्र 3 वर्षों में 137. 19 टन सोना खरीदा गया। इससे आरबीआई का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 79 प्रतिशत हो गया।
आरबीआई गोल्ड पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए तथा फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को मेंटेन करने के लिए गोल्ड को सुरक्षित रखती है। उसकी खरीदारी करती है। यह सेफ और सुरक्षित लिक्विडिटी है जो कि मार्केट के फ्लकचुएशन उतार-चढ़ाव से उबारने में सहायक है।
20 मार्च 2020 तक आरबीआई के पास कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 6% था। जो इस समय बढ़ गया है लगभग 8% हो गया है। यह दुनिया के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखे गए सोने के भंडार का 8% है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक 2022 में केंद्रीय बैंकों ने रिजर्व में 1,136 टन सोना जुड़ा है।
आरबीआई सबसे अधिक गोल्ड का भंडार रखने वाला 8वा केंद्रीय बैंक बन गया है। वैसे भी अमेरिका की आर्थिक मंदी और डॉलर के गिरने का सीधा सीधा प्रभाव सोने पर पड़ता है। बुधवार को सोने का भाव ₹670 की तेजी के साथ ₹60,750 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में रिजर्व बैंक का गोल्ड रिजर्व भंडार हमें चैन से सोने दे सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…