Govardhan Puja 2023: पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन 'गोवेर्धन पूजा' की जाती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है। घरों में या सार्वजनिक पार्क में लोग 'गोवर्धन पर्वत' और श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाते है। शाम के समय इनकी पूजा होती है। इस दिन अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाने की प्रथा प्रचलित है। लेकिन इस साल 'गोवेर्धन पूजा' की सही तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है।
इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार (13 नवंबर) को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से मंगलवार (14 नवंबर) को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व दिया गया है। इस वजह से 'गोवर्धन पूजा' का पर्व इस साल 14 नवंबर को मनाया जाएगा।
पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच का है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India: 13 नवंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…