भारत में मानसून की दस्तक के बाद कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं तो कहीं पर बारिश नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। मानसून देश के लगभग अधिकांश राज्यों में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक देश में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार देश के 20 राज्यों में तेज बारिश होने वाली है। इन स्थानों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं।
UP, MP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, एमपी समेत देश के 20 राज्यों में झमाझम होने की संभावना है। इन राज्यों के लिए आईएमडी ने चेतावनी भी जारी की है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 4 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इनके अलावा कुछ राज्यों में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, मानहानि केस में राहुल गांधी के खिलाफ नहीं हो सकती दंडात्मक कार्रवाई
IMD के मुताबिक, अब तक देश में सामान्य से 8% कम बारिश हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 40% ज्यादा बारिश हुई। दक्षिण भारत में सामान्य से 43% कम हुई। मध्य भारत में 4% कम बारिश हुई। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 16% कम बारिश हुई।
बीते दिन देशभर में हुई बारिश से पांच राज्यों में 16 लोगों की जान गई है। राजस्थान में बिजली गिरने, मुंबई में इमारतें ढ़हने और दिल्ली में बिजली के खंभे से करंट लगने और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने जैसी घटनाओं से लोगों की जान चली गई।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…