Hijab Abaya Burqa Difference : रमज़ान का पाकीजा महीना चल रहा है। तीसरा अशरा चल रहा है। जल्द ही 10 अप्रैल को ईद का चांद नजर आ सकता है। मुस्लिम महिलाएं ईद की शॉपिंग करने में व्यस्त है। ईद पर सबको नये कपड़े पहनने होते हैं। मुस्लिम महिलाएँ बुर्के के अलावा इन दिनों एक अरबी पोशाक भी खूब पसंद कर रही हैं जिसे अबाया कहा जाता है। इसमें पूरा शरीर भी ढ़क जाता है, और ये बहुत हसीन भी लगती है। लेकिन बुर्के और हिजाब और अबाया में क्या अंतर (Hijab Abaya Burqa Difference) होता है इसी पर हम बात करेंगे। रमजान के महीने में मु्स्लिम महिलाएं इस खबर को खूब शेयर करें ताकि सब लोगों को पता चल सके कि हिजाब और अबाया अलग है। क्योंकि इन दिनों हिजाब को लेकर अक्सर विवाद हो जाता है। किसी की पोशाक को लेकर सियासत करना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें: Ramadan Abaya Amazon : ईद के लिए खूबसूरत अरबी लिबास यहां से खरीदें, मात्र 999 में जन्नत की हूर लगेगी
Abaya बुर्के का ही अलग रूप है। अरबी देशों में मुस्लिम महिलाओं के लिए ये पोशाक चलती है। मिडिल ईस्टर्न देशों में बैगी की तरह ढीली-ढाली और लंबी ड्रेस को ही अबाया कहा जाता है। अमूमन बाहर जाते हुए मुस्लिम औरतें Abaya को सामान्य कपड़ों के ऊपर डाल लेती हैं। यानी ये शरीर के आकार को छिपाने के साथ ही अच्छा भी लगता है। हालांकि इसमें बुर्के की तरह आपका चेहरा नहीं ढंका जाता है। बल्कि Abaya में सिर के लिए अलग से स्कार्फ दिया जाता है, साथ ही इसमें हाथ-पैर भी खुले रह सकते हैं।
हिजाब में केवल सिर ढका जाता है। जबकि बुर्के में पूरा शरीर कपड़े की ओट में छिप जाता है। केवल आंखों के यहां लगी जाली से औरत बाहर देख सकती है। सऊदी अरब और खाड़ी देशों में इसी तरह के बुर्के पहने जाते हैं। लेकिन भारत में बुर्के में सिर के ऊपर स्कार्फ अलग से लगाया जाता है। ताकि जरूरत के हिसाब से महिला उसे ऊपर कर सके। हिजाब में केवल सिर के ऊपर एक खास तरह का स्कार्फ ओढा जाता है। इसी को लेकर कर्नाटक और जयपुर में विवाद हुआ था। मु्स्लिम लड़कियां अक्सर हिजाब में ही स्कूल जाती हैं।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को हिजाब नहीं पहनना पड़ेगा भारी, होगी 10 साल की जेल और इतना बड़ा जुर्माना
हिजाब की तरह ही नकाब एक तरह का पर्दा होता है जिसके साथ हेडस्कार्फ़ या हिजाब जुड़ा हुआ होता है। नकाब महिला के पूरे चेहरे को ढकता है। केवल आंखें नजर आती हैं इसमें। नकाब का इस्तेमाल कश्मीरी महिलाओँ द्वारा किया जाता है। अब तो आप समझ गए अबाया बुर्के और हिजाब में क्या अंतर है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…