Holi 2024 Weather Report Heat Wave Start
जयपुर। Holi 2024 से ही इस बार लू चलने लगेगी क्योंकि मार्च महीने को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनीभरी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के पूर्व महानिदेशक केजे रमेश की तरफ से कहा गया है कि प्री-मॉनसून सीजन इस बार भी पिछले 2 साल की तरह ही रहेगा। IMD के मुताबिक इसबार होली 2024 के आसपास देश के सभी राज्यों में लू चल सकती है। इसके पीछे का कारण ये है होली इस बार मार्च के अंतिम सप्ताह में है। जबकि, साउथ इंडिया में फरवरी माह की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। दक्षिण भारत में स्थिति ये है कि अभी से ही वहां पर दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में अभी से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam Jaipur 29 February 2024: जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, 23 जिलों में बदलेगा मौसम, सर्द हवा से पारा गिरा!
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हम मौसमी चक्र के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब सर्दी खत्म होने के तुरंत बाद गर्मी आने लगी है। इस वजह से वसंत का दौर काफी कम या नहीं के बराबर हो चला है। दुनिया भर के मौसम पर अलनीनो का असर दिखाई दे रहा है। अलनीनो की वजह से प्रशांत महासागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की सतह के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जो पिछले एक साल में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। 2023 में देश में हीटवेव दक्षिण भारत में 3 मार्च से शुरू हुई थी। लू की यह स्थिति देशभर में मई के तीसरे हफ्ते तक रही थी। जबकि 2022 में हीटवेव 11 मार्च से शुरू होकर देशभर में जून के पहले सप्ताह तक जारी थी।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Ka Aaj Ka Mausam: राज्य में कुछ जगह पड़ेंगे ओले, बढ़ेगी सर्दी!
मौसम को लेकर सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट ने शोध की है जिसमें यह बात सामने आई है कि पिछले 45 साल में एक भी महीना ऐसा नहीं गया जब मौसम सामान्य रहा हो जब मौसम में पीक इवेंट नहीं हुआ हो है। वर्ष 2023 में ही 365 में 318 दिन पीक इंवेंट वाला रहा। पीक इवेंट का मतलब मौसमी बदलाव से है जैसे बाढ़, बर्फबारी, अत्यधिक गर्मी, सर्दी से जुड़ी घटनाएं जिनसें लोग अधिक प्रभावित नहीं हों। देश के आठ राज्यों में एक्सट्रीम वेदर की 100 से अधिक घटनाएं रिकॉर्ड की गईं। इनमें हिमाचल प्रदेश शीर्ष पर रहा। राज्य में 149 दिन ऐसी घटनाएं हुईं। मध्य प्रदेश, केरल और यूपी भी उन राज्यों में शामिल रहे जहां इन घटनाओं ने लोगों को परेशान किया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…