ड्रोन से फोटो और प्री वेडिंग फोटोशूट ये करा रही है, राजस्थान की अंजू पाकिस्तान की फातिमा बनकर। राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने जब से पाकिस्तान गई थी। तब से ही उसके प्यार के किस्से दोनों देशों में चर्चा का कारण बने हुए थे।
अब उनकी शादी के साथ ही दोनों ने नया रंग ले लिया है। अंजू ने वहां जाकर पहले अपना धर्म बदला फिर नसरुल्लाह के साथ निकाह पढ़ लिया। भारत में जहां पाकिस्तान की सीमा की जांच चल रही है वहीं पाकिस्तान पहुंची अंजू को सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है।
कैसे मिला अचानक वीजा
अंजू का परिवार कह रहा है कि उन्हें उसके प्यार के बारे में पहले से कोई खबर नहीं थी। वहीं अंजू ने 2022 में ही पाकिस्तान के वीजा के लिए अप्लाई कर रखा था। जो उसे 21 जुलाई को मिला था। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि उसकी नसरुल्लाह से दोस्ती भी 2019 में हुई थी। आपको बता दें भारत से पाकिस्तान का वीजा पाना इतना आसान नहीं है। बिगड़े हालातों के कारण कानूनी जांच लम्बी होती है। वहीं पुलिस वेरिफिकेशन के भी कई दौर होते हैं। जिनके बारे में परिवार को कोई जानकारी न होना शक पैदा करता है।
परिवार गायब
अंजू के घर से जाने और अब शादी की खबर आने के कुछ समय बाद ही उसका परिवार घर को ताला लगाकर गायब हो गया। परिवार में पहले एक सदस्य के बीमार होने की खबर आ रही थी। जिसके बाद शादी का पता चलते ही सभी लोग घर को बंद कर अचानक कहीं गायब हो गए।
सीमा ने लगाया सिंदूर अंजू ने पहना बुर्का
जिस तरह सीमा के वीडियों और फोटो सिंदूर लगाकर पूजा करते दिख रहे थे। उसी तरह अंजू के फातिमा बनते ही बुर्के में वीडियो वायरल हो रहे हैं। अंजू की शादी से पहले और बाद की फोटो भी सामने आ रही हैं। जिनमें वो पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह के साथ हाथ में हाथ डाले दिख रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…