Categories: भारत

चंद्रयान 3 फेल हुआ तो भारत का इतना बुरा हाल करेगा पाकिस्तान! देखिए सबूत

  • चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पाकिस्तान ने उड़ाया था मजाक
  • पाकिस्तान के कड़वे बोल पर आज मिलेगा जवाब

 

चंद्रयान-3 को लेकर वेज्ञानिकों सहित पूरा देश दिल थाम के बैठा है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही चंद्रयान-2 को लेकर भी यादें ताजा हो रही है। पिछली बार कड़वी यादों को इस बार खुशियों में बदलने की पूरी उम्मीद है। पिछली बार सबकुछ सही रहा लेकिन आखिरी समय चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। प्रधानमंत्री मोदी सहित भारत के हितैशी देशों ने वैज्ञानिकों को ढाढस बंधवाया वहीं पड़ोसी मुल्क से तंज और व्यंग्य भरी प्रतिक्रियाएं आई थी। इस बार भी पाकिस्तान की नजर भारत पर है कि कहीं कोई चूक होते ही फिर से बोलने का मौका मिल जाए। 

 

चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, तुरंत करने पड़े ये बदलाव

 

चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पाकिस्तान ने उड़ाया था मजाक

चंद्रयान-2 के समय जब भारत उपलब्धि हासिल करने में कुछ कदम पीछे रह गया तो पाकिस्तान ने भारत का मजाक बनाया। पाकिस्तान से हर कोई सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट कर रहे थे। कुछ ने तो उस मिशन को विंग कमांडर अभिनंदन से जोड़ा था। पाकिस्तान में ट्विटर पर हैषटैग इंडियाफेल्ड टॉप ट्रेंड हुआ। पाकिस्तान में भारत के सफल नहीं होने पर तंज कसे गए।

 

Chandrayaan 3 live : चंद्रयान 3 से जुड़े हर सवाल का जवाब, पढ़ें ये चौंकाने वाली बातें

 

पाकिस्तान के कड़वे बोल पर आज मिलेगा जवाब

चंद्रयान-2 के असफल होने पर पाकिस्तान से कड़वी बातें सामने आई। पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फ़वाद हुसैन चौधरी ने चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के वीडियो को रीट्वीट करते हुए कहा था, ''मोदी जी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भाषण दे रहे हैं. दअसल, ये नेता नहीं बल्कि एक अंतरिक्षयात्री हैं. लोकसभा को मोदी से एक ग़रीब मुल्क के 900 करोड़ रुपए बर्बाद करने के लिए सवाल पूछने चाहिए।''

 

एक भारतीय नागरिक अभय कश्यप ने जब  फ़वाद चौधरी की बातों का जवाब दिया तो इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा, ''सो जा भाई, मून के बदले मुंबई में उतर गया खिलौना. जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना…डीयर 'एंडइया। इस तरह के कई सारे व्यंग्य पाकिस्तान की ओर से किए गए। 

 

यह भी पढ़े:  TOP TEN – 23 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ़ ग़फ़ूर ने ट्वीट कर ये तक बोला था कि, ''बहुत बढ़िया इसरो. किसकी ग़लती है? पहला- बेगुनाह कश्मीरियों जिन्हें क़ैद कर रखा गया है? दूसरा- मुस्लिम और अल्पसंख्यक की? तीसरा- भारत के भीतर हिन्दुत्व विरोधी आवाज़? चौथा- आईएसआई? आपको हिन्दुत्व कहीं नहीं ले जाएगा.''। ऐसे में आज भारत पाकिस्तान के उन सारे कड़वे बोल का जवाब देने को तैयार है। 

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago