भारत

Satta Bazar ने बताया INDIA के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम, NDA के छूटे पसीने!

INDIA Alliance PM Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए हर किसी के जुबान पर यही चर्चा है कि ‘देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?’। इन चुनावों का रोमांच दोगुना हुआ है एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन की वजह है। इस बार देश का पूरा विपक्ष NDA के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के सामने पूरी ताकत के साथ खड़ा है। इंडिया गठबंधन में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी जैसे दल शामिल है। दक्षिण भारत के मजबूत राजनीतिक दलों ने भी सत्ताधारी एनडीए के साथ जाने की वजाय विपक्षी गठबंधन के साथ जाने का फैसला लिया है।

देशभर की कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे है। बीते दो बार के Loksabha Election में NDA के दल ही केंद्र में सरकार बना रहे है। लेकिन इस बार विपक्षी दलों का नया गठबंधन INDIA भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में लगा हुआ है। तमाम तरह की सरकारी जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाबजूद विपक्षी दलों का गठबंधन BJP समर्थित NDA Alliance को चुनावी जंग में जोरदार टक्कर देते हुए दिखाई दे रहा है।

बीजेपी को फिर से मिलेगा बहुमत?

Phalodi Satta Bazar और Bikaner Satta Bazar पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हुई है। राजस्थान के दोनों ही फेमस सट्टा बाजार है, जिन्हें देश की राजनीति में सटीक अनुमानों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में Loksabha Election 2024 को देखते हुए दोनों सट्टा बाजार के लगभग समान आकलन सामने आ रहे है, जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से बहुमत के करीब पहुँचती नजर आ रही है, लेकिन पिछली बार के मुकाबले उसकी सीटें काफी कम हो रही है। सटोरिओं का जो अनुमान सामने आया है उसके औसत के हिसाब से BJP -260 से 280 सीटें अकेले जीत रही है।

चुनाव से जुड़ी रोचक ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें  ..

कांग्रेस की 100+ सीटें आने का दावा!

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रभुत्व वाला NDA गठबंधन 300 से 325 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी तरफ एक बार फिर कांग्रेस पार्टी अपने रंग में लौटती हुई दिखाई दे रही है। Phalodi Satta Bajar और Bikaner Satta Bajar के औसत आकलन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को अकेले 100+ सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं 70 सीटें करीब इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के जीतने की संभावना है। शेष सीटें दोनों गठबंधन से दूर प्रत्यशियों के खाते में जा सकती है। खैर अभी जो सबसे बड़ा सवाल है, वो यही है कि यदि INDIA Alliance देश में सरकार बनाने में सफल होता है तो PM कौन बनेगा?

4 जून से पहले Bikaner Satta Bazar का आया परिणाम! INDIA पड़ा NDA पर भारी!

सोनिया बन सकती है प्रधानमंत्री

सट्टा बाजार में इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री कैंडिडेट के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। दोनों न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के बल्कि देश की राजनीति को लंबे समय से देख रहे है। दोनों की इस वक्त उम्र क्रमशः 81 वर्ष और 77 वर्ष हैं। सटोरियों का मानना है कि सोनिया गांधी को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों ही नाम पर अन्य दल भी आपत्ति नहीं करेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। MNI सट्टेबाजी को प्रोत्साहित नहीं करता हैं।)

Aakash Agarawal

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 दिन ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

5 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago