जयपुर। इस साल का पहला चक्रवात अब जल्द ही आ रहा है। 9 मई के करीब बंगाल की खाड़ी के ऊपर यह चक्रवात बन रहा है। इस चक्रवात का नाम Mocha Cyclone रखा गया है। हालांकि, यह चक्रवाती तूफान आ तो भारत में रहा लेकिन इसका नाम यमन देश ने रखा है। इसी बात को लेकर कई लोगों का दिमाग घूम रहा है कि आखिर ऐसे क्यूं हुआ। आपको बता दें कि यह नाम यमन देश के शहर मोका पर रखा गया है। यह शहर लाल सागर तट के पास स्थित है। यह शहर अपने कॉफी के बिजनस के लिए लंबे समय से जाना जाता है। आपकी पसंदीदा Mocha coffee का नाम भी इसी शहर के कारण पड़ा है।
इतनी तरह की होती है कॉफी
कॉफी एक अंग्रेजी का शब्द है जो डच भाषा के Koffie शब्द से मिला है। डच भाषा में यह शब्द तुर्की भाषा के Kahve से लिया गया है। वहीं, तुर्की भाषा में यह शब्द अरबी के qahwah से आया है। अरबी में कहवे को शराब की तरह बताया गया है, जो भूख को खत्म कर देता है। अब कॉफी कई तरह से बनाई जाती है। जैसे- एस्प्रेसो, अमेरिकानो, कैपुचिनो, लाते, मोका, मक्यातो और फ्रापे।
कॉफी बनाने का एक तरीका हे मोका
आपको बता दें कि मोका कॉफी बनाने का एक तरीका है। यह मोका लाते या कैफे मोका का शॉर्ट फॉर्म है। यह एक रेगुलर लाते कॉफी ही है, जिसमें अलग से सिर्फ चॉकलेट सिरप एड होती है। लाते कॉफी कस्टमाइजेबल होती है और मोका इसका एक उदाहरण है। कैसे बनती है मोका कॉफी
ऐसे बनती है मोका कॉफी
मोका कॉफी बनाने के लिए 1-4 पंप्स चॉकलेट सिरप, 2-4 एस्प्रेसो शॉट्स और थोड़ी मिल्क फोम के साथ स्टीम्ड मिल्क की जरूरत होती है। मोका बनाने की प्रोसेस लाते कॉफी बनाने जैसी ही है। इसमें बस चॉकलेट सिरप और स्वीटनर मिलाया जाता है। इस तरह इसमें कॉफी की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…