Categories: भारत

india vs canada: जानिए सैन्य शक्ति में कौन कितना ‘पावरफुल’

जयपुर। भारत-कनाडा दोनो देशों के बीच जारी कूटनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। जब भी दो देशों में तनाव होता है, तो उनके ताकत की चर्चा जरूर होती है। यही ताकत ही होती है जो दुनिया के देशों से उसको समर्थन दिलाती है। तो आखिर क्या है, भारत-कनाडा की सैन्य ताकत

 

यह भी पढ़े:  कनाडा की आर्थिक कमर तोड़ेगा अब भारत, ऑस्ट्रेलिया का भरेगा खजाना, भारत को मिलती रहेगी सस्ती दाल, नही महंगा होगा भारत का राशन

 

सैन्य शक्ति के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है। हाल ही में वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची जारी की थी। 'सैन्य ताकत सूची 2023' के अनुसार,145 देशों में अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत का इस सूची में चौथा स्थान है। हमारे देश का एनेक्स स्कोर 0.1025 है जहां 0.0000 का स्कोर 'परफेक्ट' माना जाता है।

 

यह भी पढ़े:  रमेश बिधूड़ी:सांसद के बिगड़े बोल,स्पीकर ने दी चेतावनी,विपक्ष के हंगामे के बाद राजनाथ ने मांगी माफी

 

वहीं कनाडा की बात करें तो यह भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता। हालिया सूची में 145 देशों में से कनाडा की रैंक 27वीं है। इसका इंडेक्स स्कोर भारत से बहुत कम महज 0.3956 ही है। ग्लोबल फायरपावर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सैन्य सेवा के लिए करीब 37 फीसदी आबादी उपयुक्त है। 2,36,23,837 भारतीय हर साल सैन्य आयु तक पहुंचते हैं। देश में अनुमानित सैन्यकर्मियों की संख्या 51,32,000 है। इसमें से 14,50,000 सैन्य कर्मी हैं जबकि रिजर्व कर्मी 11,55,000 हैं। भारत में अर्धसैनिक बलों की संख्या 25,27,000 है। वहीं सेना में 21,97,117 जवान हमारे देश की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा नौसेना और वायुसेना के कर्मियों की संख्या क्रमशः 1,42,252 और 3,10,575 है।

 

यह भी पढ़े:  Canada and India: निज्जर हत्याकांड के आरोपों पर भारत नाराज, कनाडा के राजनयिक को देश छोड़ने को कहा

 

कनाडा के मैनपॉवर की बात करें तो इसमें भी यह भारत से काफी पीछे है। इसकी कुल आबादी के करीब 35 फीसदी लोग ही सैन्य ताकत का हिस्सा बनने की योग्यता रखते हैं। यहां सालाना 4,20,559 लोग सेना में भर्ती होने के लिए काबिल होते हैं। कनाडा में कुल 94,500 सशस्त्र सैन्यकर्मी हैं। इनमें से 70,000 सक्रिय कर्मी हैं जबकि रिजर्व कर्मी 19,000 हैं। यहां अर्धसैनिक बल 5,500, वायु सेना कर्मी 15,620, सैन्य कर्मी 42,000 और नौसेना कर्मी 15,700 हैं।

 

यह भी पढ़े:  ISRO जनवरी में करेगा Bikini लॉन्च,जानिए मिशन की ये खास बात

हवाई ताकत में ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक,देश की वायुसेना की ताकत आकें तो भारत के पास 2,210 विमानों का स्टॉक है। हमारे पास 577 लड़ाकू विमान हैं, जबकि आक्रमण विमान बेड़े का स्टॉक 130 है। हमारे परिवहन बेड़े की ताकत 98 है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के पास प्रशिक्षक विमान 353, विशेष-मिशन विमान 73, टैंकर बेड़ा 6, हेलीकॉप्टर 807 और आक्रमण हेलीकॉप्टर 36 हैं।

 

यह भी पढ़े:  अमरीका पर छाया शटडाउन का खतरा, शुरू हो सकता है वैश्विक मंदी का दौर!

 

कनाडा की हवाई ताकत पर गौर करें तो इसमें भी देश भारत से काफी पीछे है। इसके पास 376 विमान वाहक जबकि 63 लड़ाकू विमान हैं। जहां भारत के पास 130 आक्रमण विमान बेड़े हैं तो वहीं कनाडा के पास एक भी नहीं है। इसके अलावा कनाडा के पास परिवहन बेड़े 28, प्रशिक्षक विमान 132, विशेष-मिशन विमान 27,  हेलीकॉप्टर 120 और टैंकर बेड़े छह हैं। भारतीय वायुसेना के पास जहां आक्रमण हेलीकॉप्टर 36 हैं वहीं कनाडाई खेमा इसमें जीरो है।

 

यह भी पढ़े:  Elections 2023: साढ़े चार साल बाद गुलाबी नगरी में मोदी,परिवर्तन का करेगें आगाज

 

भारतीय सेना की जमीनी ताकत कनाडा की तुलना में काफी ज्यादा है। हमारी थलसेना के पास 4,614 टैंक, 100,882 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 100 स्व-चालित तोपखाने, 3,311 ट्यूब तोपखाने और 1500 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम  हैं। कनाडा की थल सेना हमारी जमीनी ताकत में भी कहीं नहीं टिकती। इसके पास बख्तरबंद लड़ाकू वाहन का स्टॉक 31,852 है। वहीं कनाडाई थलसेना के पास महज 82 टैंकों की ही ताकत है।

Suraksha Rajora

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago