देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज बनकर तैयार है और PM नरेंद्र मोदी आज (12 जनवरी) को मुंबई में देश के सबसे बड़े ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज का नाम Atal Setu: रखा गया है। इसके बनने के बाद मुंबई से नवी मुंबई का सफर केवल 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। दो शहरों की दूसरी कम करने वाले इस प्रॉजेक्ट पर 21 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए है। हम आपको इस पुल से जुड़ी 10 रोचक बातें बताने जा रहे है जो आपके लिए बहुत जरूरी है।
1. बाइक-ऑटो की नो एंट्री:
इस ब्रिज पर motorcycle, autorickshaw और ट्रैक्टरों की आवाजाही पर पांबदी है। एक प्रकार से धीमी गति से चलने वाले वाहनों को इस पुल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
2. वाहनों की रफ्तार:
इस पुल पर चलने वाले चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे तक होगी। इस तेज गति के कारण यह सफर बहुत जल्दी पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: एक्स हसबैंड के प्राइवेट video लीक करने के कारण जेल जाएगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री, देखें video
3. जानें कितना लगेगा टोल
मुंबई से नवी मुंबई का सफर पूरा करने वाले कार चालकों को 250 रुपये टोल देना होगा। इस ब्रिज के बनने के बाद मुंबई से नवी मुंबई का सफर केवल 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।
4. लगभग 22 किलोमीटर लंबा:
21.8 किलोमीटर ब्रिज का नाम Atal Setu रखा गया है और इसके बनने के पीछे कई कारण थे। मुंबई से नवी मुंबई का सफर करने में पहले कई घंटे लग जाते थे लेकिन अब मिनटों में यह दूरी पूरी हो जाएगी।
5. प्रतिदिन 80 हजार वाहन गुजरेंगे:
21.8 किलोमीटर ब्रिज पर प्रतिदिन 80 हजार वाहन गुजर सकते हैं और इसके कारण लोगों का सफर भी आसान होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्रिज पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
6.देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु:
देश का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) शुरू हो गया है। इसको बनाने में 17,840 करोड़ की लागत आई है।
यह भी पढ़ें: Ind vs Afg: रोहित ने आउट होने के बाद गिल को दी ये गंदी-गंदी गालियां, देखें Video
7. ब्रिज पर एडवांस लाइटिंग:
समुद्री जीवों का ध्यान रखते हुए लाइट्स का फोकस सिर्फ ब्रिज पर रखा है। समुद्री जीवों को नुकसान नहीं होना चाहिए और पक्षियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साउंड बैरियर का इस्तेमाल किया गया है।
8. Atal Setu:6 लेन:
अटल सेतु पर 6 लेन समुद्री लिंक बनाए जिसके कारण दोनों तरफ 3-3 लेन में वाहन चलेंगे। दोनों तरफ 1-1 emergency लेन भी सुरक्षित रखी गई है।
9.सेवरी से उरण तालुका तक बना पुल
अटल सेतु मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर समाप्त हो जाता है। ब्रिज को बनाने में 2 लाख मीट्रिक टन स्टील और 5 लाख मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल हुआ है।
10. 7 साल में बनकर हुआ
2016 के दिसंबर माह में इसकी आधारशिला रखी गई थी लेकिन इसका काम देरी से खत्म हुआ और इसका कारण कोरोना संकट था। यह पुल 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बनाया गया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…