भारत

भारत से ज्यादा है पाकिस्तान के पास परमाणु बम, देखें किसके पास है ज्यादा पावर

India Nuclear Power : परमाणु हथियारों की जब भी बात आती है तो दुनिया में विनाश की काली छाया मंडराने लगने लगती है। हिरोशिमा और नागासाकी में Atom Bomb के प्रलय का नजारा सारी दुनिया देख चुकी हैं। यही वजह है कि जब भी कोई देश अटम बम की धमकी देता है तो सारी दुनिया कांपने लगती है। अक्सर हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी देता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परमाणु हथियार के मामले में भारत और पाकिस्तान की रियल हालत क्या है। हम आपको एक चौंकाने वाला सच बता रहे हैं कि India Nuclear Power के मामले में पाकिस्तान से एक कदम पीछे हैं। बात हजम नहीं हो रही है लेकिन सच यही है। तो चलिए क्या है इस चौंकाने वाले तथ्य की सच्चाई जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें : Pakistan First Lady: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपनी बेटी को ही दे दिया बीवी का दर्जा, जानिए क्यों और कैसे!

पाकिस्तान के पास ज्यादा परमाणु हथियार है
(India Nuclear Power Capacity 2024)

सिप्री की रिपोर्ट साल 2021 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि भारत के पास 160 परमाणु हथियार हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 165 परमाणु हथियार हैं। मतलब उनके पास हमसे 5 अटम बम ज्यादा हैं। लेकिन परमाणु हथियार चलाने की नौबत आई तो पाकिस्तान के मुकाबले भारत (India Nuclear Power 2024) ज्यादा बेहतर साबित होगा। वजह साफ है कि इंडिया के पास ज्यादा अच्छे लॉन्च पैड्स और हथियारों का ट्रांसपोर्टेशन है। बस तो घबराने की बात नहीं है बम उनके पास ज्यादा हैं लेकिन उनको चलाने की काबिलियत और माद्दा हमारे पास ज्यादा है।

भारत की डिफेंस न्यूज से संबंधित और भी ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

भारत के कितने परमाणु हथियार हैं
(India Atomic Weapons 2024)

भारत के एटॉमिक हथियारों की बात की जाए तो हमारे पास लंबी रेंज की मिसाइलों की भरमार है। कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी और अग्नि-I आराम से 350 से 700 किमी तक दुश्मन को मार गिराएगी। वहीं, अग्नि-II और अग्नि-III हैं, जिनकी मारक क्षमता 2,000 से 3,000 किमी तक है। इतना ही नहीं कलाम साहब की देन अग्नि-V मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किमी है। इन मिसाइलों की मदद से भारत पाकिस्तान के किसी भी कोने में परमाणु हथियार गिराकर उसका नक्शा दुनिया से मिटा सकता है। भारत परमाणु हथियार गिराता है, तो रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद और करांची तक धूल की तरह उड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कुवैत में सियासी संकट, संसद हुई भंग, अमीर ने संविधान पर लगाई रोक

पाकिस्तान के पास क्या क्या हथियार हैं

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की बात करें तो इनमें कम दूरी वाली नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली मिसाइलें हैं, जो 60 से 320 किमी तक की रेंज में हमला कर सकती हैं। वहीं, मध्यम दूरी वाली मिसाइलें गौरी और शाहीन जिनकी मारक क्षमता 900 से 2700 किलोमीटर है। अगर इन दोनों से हमला किया जाता है, तो दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर और लखनऊ तबाही के शिकार हो सकते हैं। लेकिन भारत के पास इनका भी जवाब है। कुल मिलाकर भारत हर लिहाज से पाकिस्तान पर भारी ही पड़ेगा। भले ही 5 एटॉमिक हथियार पाकिस्तान के पास ज्यादा हैं लेकिन बाप तो बाप ही रहता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago