Categories: भारत

20 साल पहले यूपी में हुई थी INDIA और BHARAT नाम को लेकर चर्चा, तब CM मुलायम सिंह यादव ने कहा था कुछ ऐसा

 

  • 20 साल पहले यूपी विधानसभा में गूंजा था 'भारत'
  • मुलायम सिंह चाहते थे देश का नाम बदलना –

 

India Vs Bharat Name Dispute: देशभर में कुछ दिनों से इंडिया और भारत नामों को लेकर विवाद जारी है। देश का नाम आधिकारिक तौर पर इंडिया हो या भारत, इसे लेकर सियासी पारा भी गरम हैं। दिल्ली में होने जा रहे G20 समिट के दौरान होने वाले रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्रों में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है, जिसके बाद से कांग्रेस समेत देशभर के विपक्षी दलों ने केंद्र को टारगेट किया हैं। लेकिन क्या आप जानते है इससे पहले भी देश में कई बार इसी विषय को लेकर बहस हो चुकी है। इसी कड़ी में हम आपको उत्तर प्रदेश के पूर्व दिवंगत  मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से जुड़ा एक वाकया बता रहे है। चलिए आगे पढ़ते हैं- 

 

यह भी पढ़े: India or Bharat : 2100 साल पुराने अभिलेख में दर्ज है 'भारत', जानिए कैसे आया इंडिया और कब बना हिंदुस्तान

 

20 साल पहले यूपी विधानसभा में गूंजा था 'भारत'
('Bharat' in UP Assembly ago 20 Years) 

 

वाकया करीब 20 साल पहले साल 2004 का है, जब मुलायम सिंह यादव उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उस समय मुलायम सरकार की तरफ से विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' करने की मांग उठायी गई थी। यह प्रस्ताव सर्वसहमति से पास भी हुआ था। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने साल 2004 में हुए चुनावों के दौरान अपने घोषणापत्र में देश का नाम प्राथमिक तौर पर इंडिया से बदलकर भारत करने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद सपा सरकार ने अगस्त 2004 में यह प्रस्ताव विधानसभा में लाकर पास भी कराया, लेकिन संसद में जाकर यह दब गया। 

 

यह भी पढ़े: Kangana Ranaut on Bharat: इंडिया-भारत मुद्दे पर भड़क उठी कंगना रणौत, दे दिया चौंकाने वाला बड़ा बयान

 

मुलायम सिंह चाहते थे देश का नाम बदलना –
(Mulayam Singh want Change Name India)  

 

विधानसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि वो चाहते है संविधान में 'इण्डिया इज भारत' वहां 'भारत इज इण्डिया' लिखा जाये। लेकिन इसके लिए वे (केंद्र सरकार) आज की तारीख में भी तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए भारत के संविधान के भाग-1 के अनुच्छेद-1 (नेम एण्ड टेरीटोरी आफ यूनियन) में “इण्डिया दैट इज भारत" लिखा है। इसे लेकर ही देशभर में समय-समय पर "भारत दैट इज इण्डिया" करने को बहस होती रही हैं। 

 

यह भी पढ़े: Bharat Key Word on X: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'भारत' शब्द, बना दिया अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago