जहां जापान और यूएई भी अपनी जगह नहीं संभाल पा रहे वहां भारत लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। बता दें कि भारत का पासपोर्ट अब दुनियाभर में और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में भारत की रेंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है।
दुनिया भर के देशों में 2022 के मुकाबले भारत की रेंकिंग में पांच अंकों की बढ़त हुई है। देश का अब 80 स्थान है। जिससे अब पासपोर्ट रखने वाले देशवासी दुनिया के 57 देशों में वीजा लिए बिना भी जा सकते हैं। भारत के पासपोर्ट से टेगो और सेनेगल देशों में भी बिना वीजा के एंट्री ली जा सकेगी।
इन देशों की हो सकती है बिना वीजा के यात्रा
नए बदलावों के बाद भारतीय पासपोर्ट से कई देशों में भारत का पासपोर्ट रखने वालों को एंट्री मिल सकती है। इंडोनेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका, रवांडा, जामायका जैसे देशों में वीजा फ्री और वीजा आॅन अराइवल की सुविधा मिल रही है। दुनिया के 177 देशों में अभी भी भारतीय पासपोर्ट से वीजा की जरूरत पड़ती है।
सिंगापुर ने जापान को छोड़ा पीछे
पासपोट के मामले में सिंगापुर का स्थान भी बहुत अच्छा है। इस पासपोर्ट को रखने वालों को दुनिया के 192 देशों में वीजा के बिना एंट्री दी जाती है। वहीं यूएई इस रेंकिंग में अपना स्थान संभाल नहीं पाया। पहले जहां वो टाॅप पर था अब आठवें नंबर पर है। वहीं जापान भी एक समय में टाॅप पर रहा है और अब उसका नंबर तीन है। वहीं अफगानिस्तान को सिर्फ 27 देशों में ही फ्री वीजा और वीजा आॅन अराइवल के एंट्री है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…