भारत

इस्लाम में कितने नबी है, सही जवाब यहां मिलेगा, Islam me Kitne Nabi hai

Islam me Kitne Nabi hai : स्कूल की किताबों में हमें इस्लाम (Islam Facts in Hindi) के बारे में यही पढ़ने को मिलता रहा है कि आज से 1400 साल पहले से अरब में इस्लाम धर्म का जन्म हुआ और मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के संस्थापक है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। इस्लाम 1400 साल पहले नहीं बल्कि जब से दुनिया बनी है हजरत आदम के जमाने से है। हजरत मुहम्मद तो आखिरी नबी है जिन्हें सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम कहा जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस्लाम में कितने नबी हुए हैं। ताकि आपको सही जानकारी मालूम हो सके।

यह भी पढ़ें : Islamic Facts in Hindi: इस्लाम से जुड़ी 10 रोचक बातें जो आप नहीं जानते!

इस्लाम में कितने नबी है (Islam me Kitne Nabi hai)

1445 साल पहले अरब के पवित्र शहर मक्का में हम सबके प्यारे आक़ा कायनात के आखिरी रसूल, हजरत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म हुआ था। नबी ए करीम मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को मिलाकर लगभग एक लाख चौबीस हज़ार 1,24,000 नबी (Islam me Kitne Nabi hai) इस दुनिया में आ चुके हैं। यानी इस्लाम में 1 लाख चौबीस हजार नबी है। जिनमें मुहम्मद साहब आखिरी नबी है। उनके बाद अब कयामत तक कोई नबी नहीं आएगा।

इस्लाम से संबंधित किसी भी टॉपिक पर ज्यादा जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

नबी और रसूल में क्या फर्क है
(Nabi aur Rasool mein kya Farq hai)

कई जगह आपने रसूल शब्द भी सुना होगा। दोनों में फर्क है। नबी तो सारे 1 लाख चौबीस हजार हुए हैं, लेकिन रसूल केवल चंद अंबिया ही हुए हैं। रसूल का अरबी में अर्थ अल्लाह का संदेशवाहक अथवा मैसेंजर ऑफ़ गॉड होता है, जिसे अल्लाह की तरफ से शरीयत यानी इस्लामी कानून मिला हो। वही नबी शब्द का अर्थ केवल संदेशवाहक के तौर पर लिया जाता है।

इस्लाम के 5 बड़े रसूल कौनसे हैं (Islam Facts in Hindi)

इस्लाम (Islam Facts in Hindi) के 5 सबसे बड़े रसूल की सूची में हज़रत नूह, हज़रत इब्राहिम, हज़रत मूसा, हज़रत ईसा और आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद साहब (Prophet Muhammad Sahab) का नाम शुमार है। इन सभी 5 बुलंद रसूलों ने अल्लाह से सीधे शरिया कानून हासिल किया था। कुरान के अनुसार पैगंबरे इस्लाम मुहम्मद साहब को मिली शरीयत ही कयामत तक चलेगी। यह शरीयत सबसे शुद्ध मानी गई है।

यह भी पढ़ें : Islam Facts in Hindi: रसूल और नबी में क्या अंतर हैं, मुस्लिम बंधु भी नहीं जानते!

इस्लाम को लेकर गलतफहमियां

दुनिया में आजकल इस्लाम को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई है। मौजूदा दौर में इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है। हर किसी चीज को जिहाद का नाम दे दिया जाता है। जबकि इस्लाम नफ़रत नहीं बल्कि मुहब्बत और भाईचारे का मजहब है। जरूरत है तो बस इस्लाम और क़ुर्आन शरीफ की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago