भारत

Islamic Days Week Name: मुस्लिम भाई सोमवार-मंगलवार को क्या कहते हैं, जानिए सप्ताह के पूरे दिनों के नाम

Islamic Days Week Name: सप्ताह में सात दिन होते हैं, ये हम सब जानते हैं। लेकिन उनको हर भाषा में अलग अलग तरह से पुकारा जाता है। जैसे हिंदी में सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वही इंग्लिश में मंडे, ट्यूजडे इत्यादि। लेकिन क्या आप जानते है कि मुस्लिम बंधु हफ्ते के सातों दिन (Islamic Days Week Name) को क्या कहकर पुकारते हैं। दरअसल उर्दू और अरबी में सप्ताह के 7 दिन अलग अलग नाम से जाने जाते हैं। तो चलिए हिजरी कैलेंडर के हिसाब से हम आपको बता देते है कि सप्ताह के सात दिन के नाम क्या है।

यह भी पढ़ें: Jume Ki Namaz in Hindi: मुसलमानों जुमे की नमाज़ नहीं होगी, अगर ये 3 काम नहीं किए तो!

मुसलमान सप्ताह के 7 दिन को क्या कहते हैं?

सोमवार को पीर कहा जाता है। वही अरबी में यौमुल इसनैन नाम है।
मंगलवार को मंगल ही कहा जाता है। यौमुस सुलासा अरबी में कहा जाता है।
बुधवार को भी बुध ही कहा जाता है। जबकि अरबी में इसे यौमुल अरबिया कहा जाता है।
लेकिन गुरुवार को जुमेरात पुकारा जाता है। गुरुवार को अरबी में यौमुल ख़मीस नाम दिया गया है।
शुक्रवार को तो आप सब जुमे के नाम से जानते ही है। जुमे के दिन को अरबी में यौमुल जुमुअह नाम दिया गया है।
शनिवार को हफ्ता या फिर शनीचर भी कहा जाता है। शनिवार के दिन को अरबी में यौमुस सब्त कहा जाता है।
रविवार को इतवार का दिन कहा जाता है। संडे या रविवार को अरबी में यौमुल अहद कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Islamic Hijri Month: मुस्लिम कैलेंडर में कितने महीने होते हैं, नाम जान लीजिए

हिजरी पर आधारित है मुस्लिम पंचांग

मुसलमानों का कैलेंडर हिजरी संवत पर आधारित होता है। इसमें चांद के आधार पर महीना 29 या फिर 30 दिन का होता है। जैसे रमजान के आखिर में ईद का चांद नजर आता है। दिन की शुरुआत मगरिब यानी शाम की नमाज के बाद से ही हो जाती है। अभी हिजरी 1445 चल रहा है। शाबान का महीना इन दिनों चल रहा है। 25 फरवरी को शबे बारात का त्योहार भारत में मनाया जाएगा। इसके बाद रमजान का पाकीजा महीना आएगा।

रमजान 2024 कब है?

रमजान का महीना 11 या 12 मार्च 2024 को शुरु होने वाला है। इस पाकीजा महीने में तीस दिन मुसलमान भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस महीने में कुरआन शरीफ नाज़िल हुआ था। सो कुरआन शरीफ की तिलावत जमकर की जाती है। साथ ही बुराई से बचा जाता है। अरबी देशों में एक दिन पहले ही रमजान का महीना शुरु हो जाता है। क्योंकि हिजरी कैलेंडर (Islamic Days Week Name) के हिसाब से वहां चांद एक दिन पहले नजर आ जाता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago