Categories: भारत

साइकिल से शुरू हुआ ISRO का सफर चांद तक पहुंचा, पढ़िए पूरी कहानी

  • इसरो का सफर साइकिल से चांद तक

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो की चर्चा आज हर कोई कर रहा है। चंद्रयान-3 मिशन ने चांद पर कदम रख दिया है। इसरो का सफर 1962 में शुरू हुआ था। 1962 से अब तक इसरो ने कई शानदार उपलब्धि हासिल की है। मानों जैसे शुन्य से अनंत तक का सफर तय किया हो। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। इसके मुखिया बने थे विक्रम साराभाई। उस समय साराभाई के पास गिने-चुने ही वैज्ञानिकों की टीम थी। इसरो की स्थापना के साल भर बाद पहला रॉकेट लॉन्च किया गया। इस दौरान रॉकेट के पार्ट्स को साइकिल पर रखकर लॉन्च सेंटर तक पहुंचाया गया। इस तस्वीर ने देश के इतिहास पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी।

 

यह भी पढ़े: चंद्रयान-3 के साथ राजस्थान की बेटी का सपना भी पूरा, प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर किया कमाल

 

इसरो का इतिहास भारत की अनंत जिज्ञासा का इतिहास

1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति ने तिरूवनंतपुरम मे थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन की स्थापना की। जिसका बाद में नाम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र रखा गया। डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम इसकी टीम में शामिल थे। पहला रॉकेट 21 नवंबर 1963 को लॉन्च किया गया। डॉ. होमी भाभा जैसे एलीट साइंस्टिस्ट्स की मौजूदगी में रॉकेट लॉन्च किया गया।

 

यह भी पढ़े: चंद्रयान-3 के चारों ओर क्यों है सुनहरा आवरण

 

भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्‌ट

आर्यभट्‌ट भारत का पहला उपग्रह था। आर्यभट्‌ट उपग्रह को 19 अप्रैल 1975 को कॉस्मोस-3 एम लॉन्च वीइकल से लॉन्च किया गया था। इसका नाम भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर रखा गया था। इसे लॉन्च सोवियत संघ ने किया था।

 

यह भी पढ़े: भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने में सफल, जानिए अब 14 दिन तक वहां क्या-क्या काम करेगा

 

पहला स्वदेशी रॉकेट किया लॉन्च

भारत की और से पहला स्वदेशी रॉकेट बनाया गया। सैटलाइट लॉन्च वीइक-3 पहला सैटलाइट लॉन्च वीइकल था। इस स्वदेशी रॉकेट को 18 जुलाई 1980 को लॉन्च किया गया। जिसके बाद भारत अंतरिक्ष प्रगतिशील देशों के एक विशेष क्लब का छठा सदस्य बना था। यह एक सीरीज थी जिसमें चार सैटलाइट शामिल थे।

 

यह भी पढ़े: भारत के चंद्रयान 3 की लैंडिग से पहले उत्तर कोरिया ने किया धमाका! सहम गई दुनिया

 

39 सफल मिशन के साथ वीइकल किए लॉन्च

भारत की तीसरी पीढ़ी को लॉन्च वीइकल पोलर सैटलाइट लॉन्च वीइकल बना। जिसे 1994 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से 2017 तक 39 सफल मिशन के साथ वीइकल लॉन्च किए गए। 2008 में चंद्रयान-1 यह भारत का पहला मून मिशन था। 29 अगस्त 2009 को संपर्क टूटने के कारण मिशन समाप्त हो गया। तथा 2013 में मंगल ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया गया। वहीं इसरो को जियोसिंक्रोनस सैटलाइट लॉन्च वीइकल एक शानदार अविष्कार है।

 

यह भी पढ़े: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान अब सूर्य और शुक्र पर भी जल्द पहुंचेगा हिन्दुस्तान

 

मंगलयान मिशन से रचा इतिहास

अपनी पहली ही कोशीश में मंगलयान मिशन ने इतिहास रच दिया था। मार्स ऑर्बिटर किसी ग्रह पर भेजने का यह पहला मिशन था। जिसमें भारत को सफलता मिली। इसरो मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला दुनिया की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बन गई थी। वहीं पहली ही कोशिश में मंगल ग्रह तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। मंगलयान को 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया था।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago