कर्नाटक- कर्नाटक में चुनाव संपन्न होने के बाद से ही लगातार नेताओं की बयान बाजी जारी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल के नेता एच डी कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले ही गठबंधन को लेकर अपनी शर्ते रख दी है। कुमारस्वामी ने कहा है वह उसी का सर्मथन करेंगे जो उनकी शर्तो को मानेगे फिर व भाजपा हो या कांग्रेस वह किसरी से भी गठबंधन करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। एग्जिट पोल के नतीजो में कांग्रेस सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही कई एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार भी नजर आ रहे है। इसी को देखते हुए कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले ही अपनी शर्ते सामने रख दी है। इसके साथ ही कुमार स्वामी ने कहां है 50 सीटों पर उनकी पार्टी का कब्जा होगा।
समर्थन के लिए शर्त
जनता दल के नेता कुमारस्वपामी ने शर्त रखते हुए कहा है कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बानाया जाए इसके साथ ही उनकी पार्टी के नेताओं को जल संसाधन, सार्वजनिक कार्यो सहित बिजली जैसे प्रमुख पद दिए जाए। यदी भाजपा या कांग्रेस उनसे गठबंधन करती है तो उनकी शर्त को मानना होगा उसके बाद ही वह अपना सर्मथन देंगे। जनता दल ने भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को समर्थन दिया है। 2006 की बात की जाए तो जनता दल ने 2006 में भाजपा के साथ समझौता किया। इस समझौते के दौरान कुमारस्वामी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 2018 में जनता दल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था तब भी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। अब ऐसे में कुमारस्वामी ने एक बार मुख्यमंत्री के लिए मतगणना से पहले ही अपनी शर्त रख दी है।
इस पुरे मामले पर जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता तनवीर अहमद ने बयान जारी करते हुए कहा है हमने फैसला कर लिया है हमे किसको सर्मथन देना है। हमने तय कर लिया है हम किसके साथ सरकार बनाएगे। जनता को इसका पता सही समय आने पर लग जाएगा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार हम बनाएंगे सरकार
वहीं त्रिशंकु सरकार को लेकर कांग्रेस विधायक प्रियांग खरगे ने कहा है त्रिशंकु सरकार का सवाल ही नहीं होता हम 120 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ओर अपने दम पर सरकार बनाएंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एग्जिट पोल के नतीजो पर कहा एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी है राज्य में सरकार हम बनाने जा रहे है। वही जनता दल के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयान पर प्रेदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा में नहीं जानता दल के बारे में उन्हें अपना फैसला लेने दिजीए।
13 मई को होगा फैसला
कर्नाटक में 2615 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला 13 मई को होगा। 10 मई को सुबह 7 बजे से 224 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच रहे थे। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहा। 5,31,33,054 मतदाताओं ने 58545 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…