नई दिल्ली- कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद से ही पूरे देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। नेताओं की बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है। हर कोई कांग्रेस पर निशाना साधे हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के कर्नाटक में जारी घोषणा पत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस कर्नाटक के विकास के रास्ते में बाधा डाल रही है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा सबसे पुरानी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है उसमें उसका मानसिक स्तर साफ दिख रहा है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जनता विकास चाहती है जनता वंशवादी ताकतों के खिलाफ लड़ रही है। यही कारण है कि कर्नाटक की जनता भाजपा के साथ है और भाजपा पर विश्वास दिखा रही है।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया और कहा कांग्रेस हमेशा से ही विकास कार्य में रूकावट डालती हुई आई है। कर्नाटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो चुकी है लेकिन कांग्रेस को अब यह शिक्षा नीति भी रास नहीं आ रही। कांग्रेस अब इस पर भी विराम लगाना चाहती है। जेपी नड्डा द्वारा किए गए इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु ने कहा जनता देगी कांग्रेस को जवाब
कांग्रेस के अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की पीएफआई से तुलना करना और बजरंग दल जैसे संगठनों पर बैन लगाने की बात पर कांग्रेस पूरी तरीके से सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा सुधांशु ने कहा कांग्रेस ने पहले भी आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया था लेकिन कोर्ट ने उस समय इसे खारिज कर दिया और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। कांग्रेस बजरंगबली पर बैन लगाना चाहती है। कर्नाटक और देश की जनता कांग्रेस को इसका जवाब जरूर देगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…