Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति (Jharkhand Politics) में उथलपुथल जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) राज्य की अगली मुख्यमंत्री हो सकती हैं, इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह दावा किया है कि कल्पना जल्द सीएम की कुर्सी पर बैठ सकती है। हाल ही में दिल्ली के ठिकाने पर रेड के बाद हेमंत सोरेन गायब हैं। मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी (Kalpana Soren) भी मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:Nitish Kumar ने 8वीं बार छोड़ा CM पद, 28 साल में तीसरी बार BJP के साथ
कौन है झारखंड की कल्पना?
मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) फिलहाल विधायक नहीं हैं, लेकिन वह बैठक में मौजूद रही जिससे यह माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री पद संभालकर झारखंड की पहली महिला सीएम (Jharkhand Woman CM) बनने का गौरव हासिल कर सकती हैं। फिलहाल उनकी तुलना बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से की जा रही हैं। कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Hemant Soren) की पत्नी जरूर है लेकिन उनका लगाव और कार्यक्षेत्र अलग है। वह एक एक प्ले स्कूल का संचालन करती हैं और एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर जानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें:Nitish Kumar की गुलाटी पर लालू के लाल Tej Pratap का शायराना अंदाज, पढ़े
पतिदेव का क्या कहना है?
हालांकि इस बात पर पतिदेव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा है कि उनकी पत्नी (Kalpana Soren) को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपने की चर्चा उनके खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा है। यह बीजेपी की फैलाई हुई कहानी है। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि मेरी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बीजेपी की कपोल कल्पना है। खैर सच जो भी हो लेकिन कल्पना सोरेन फिलहाल तो सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…