अपडेट
कर्नाटक- कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। मतगणना में कांग्रेस ने शुरू से ही चुनाव में अपनी बढ़त बनाए रखी। विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हो गया है सफाया। मतगणना में कांग्रेस ने शुरू से ही चुनाव में अपनी बढ़त बनाए रखी। अभी तक की स्थिति है कि कांग्रेस को बीजेपी से दोगुनी सीटें मिल रही हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस को बधाई दी है। दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत हो या सचिन पायलट सभी इस खुली जीत से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा लोगों ने हमें मौका दिया है। दुष्प्रचार के बाद भी जनता ने हमारे नारे को स्वीकारा है। जिस तरह से प्रचार किया गया जनता के मुद्दो को उठाया गया है उस पर जनता ने भरोसा जताया है। सारी अटकलों को जनता ने सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस को बहुमत दिया है। हमारे द्वारा जा मुद्दा उठाया गया था 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार का उसे जनता ने स्वीकार ओर हम पर भरोसा जताया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं
कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में मिल रही जीत पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दि है। दिग्वियजय सिंह ने कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर की इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा और कहा भाजपा के पास कॉरपोरेट घराने के पैसे है, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है। वहा भाजपा का कोई ऑपरेशन लोटस काम नहीं आने वाला है। वहां केवल कांग्रेसी है वह भी कट्टर कांग्रेसी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने भी जताई खुशी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के प्रर्दशन को देखते हुए कहा कर्नाटक नं सांप्रदायिक राजनीति को नकारा है जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। जनता अब विकास चहाती है। वही गहलोत ने कहा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान विधानसभा चुनाव में इसकी पुनरावृति होगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…