Categories: भारत

कूनो में गूंजी किलकारी, नवरात्रों में मिली शावकों की खुशखबरी

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश को बड़ी खुशखबरी मिली है। अफ्रीका से आए मादा चीतों ने यहां 4 शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी इसलिए भी खास है, क्योंकि भारत में चीतों का सपना 70 साल बाद पूरा हुआ था। इसमें भी एक चीता की मौत होने के कारण धक्का लगने की स्थिति बन रही थी। 

बढ़ गई गिनती

भारत के कूना नेशनल पार्क में आए चीतों की संख्या पहले 20 थी। जिनमें पिछले साल नामीबिया से पीएम मोदी ने 8 चीते भारत मंगवाए थे। जिसके बाद अफ्रीका से 12 चीते और लाए गए थे। जिन्हें मिलाकर चीतों की कुल संख्या 20 हो गई थी। लेकिन इनमें से एक चीते साश की मौत हो जाने से यह संख्या 19 ही रह गई थी। अब यहां 4 शावकों के जन्म के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हो गई है और यह 23 पर पहुंच गई है। 

पर्यावरण मंत्री ने दी खुशखबरी

अमृतकाल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है। यह ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने। उन्होंने इसके बाद एक ट्वीट और भी किया है जहां उन्होंने कहा है कि मैं प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को चीतों को वापस भारत लाने के लिए किए गए अथक प्रयासों और अतीत की परिस्थितिक गलती को सुधारने के उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।  
 

Ambika Sharma

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago