Categories: भारत

Karnataka Election Result Live:कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत, डीके शिवकुमार हुए भावुक

कर्नाटक- कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन जनता अगले पांच साल का फैसला करेगी। कर्नाटक में मतगणना का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। शुरूआती रूझानों की बात करें तो कांग्रेस भाजपा और जनता दल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कर्नाटक में 224 सीटों पर 2615 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला आज होगा। सभी उम्मीदवार चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहें है,  पुरे देश की निगाहे इस पर टीकी हुई है। जहां एक और भाजपा सत्ता में फिर से काबिज होने के लिए अपना दमखम दिखाती हुई नजर आई थी, वहीं कांग्रेस बीजेपी को हटाकर खुद सरकार बनाने की तैयारियों में लगी हुई थी। राज्यभर में 36 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारियों द्वारा वोटो की गिनती की जा रही है। 10 मई को 224 सीटों पर 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।

शुरूआती रूझानो में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं भाजपा अपने ही गढ़ में पिछड़ती हुई नजर आ रही है। मतगणना शुरू होते ही बयान भी सामने आने लगे है सिद्दरमैया के बेटे यतींद्र ने बयान देते हुए कहा कर्नाटक के हित में मेते पिता मुख्यमंत्री बनने चाहिए। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया था। यदि वह मुख्यमंत्री बनते है तो जनता की सेवा में सदेव आगे रहेगे।

भाजपा व कांग्रेस दोनो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है दोनो ही पार्टिया एक दुसरे को पछाडती हुई नजर आ रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मतगणन शुरू होने बाद पत्रकारों से रूबरू हुए बोम्मई ने कहा कर्नाटक में आज एतिहासीक फैसला होगा। मुझे पुरा भरोसा है जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट डाले है में जनता का आभार जताता हुं शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए।

 

कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने बयान देते हुए कहा कर्नाटक के गरीब लोगों ने सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हरा दिया। यह लड़ाई नरत से नहीं लड़ी मोहब्बत का बजार खुल गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश जीता और अब कर्नाटक। भाजपा हमेश कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करती है अब भाजपा मुक्त हो गया है दक्षिण भारत।

कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने शुरू हो चुके है। कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। लगातार कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आते ही सिध्दारमैया ने कहा कांग्रेस 130 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। कर्नाटक में लोग बदलाव चहाते है। मल्लिकर्जुन खरगे ने कहा ये कांग्रेस की नहीं जनता की जीत है। पार्टी को बहुमत में देख खरगे ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

डीके शिवकुमार ने कहा राहुल गांधी, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को जीत का आश्ववासन दिया था। मैं वो दिन नहीं भूल सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी।

चुनाव परिणाम से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। रूझानों को देखते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा हम शायद बेहतर नहीं कर पाए इस पर विशलेषण करेंगे।

सिध्दारमैया के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमार पीछे चल रहे है।

कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं आगे चल रहे है हालांकी इस दौड़ में शेट्टर पीछे चल रहे है।

कर्नाटक विधानसभा मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री को हार मिलती दिखाई दे रही है। कुमारस्वामी बेंगलुरू के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे है।

कर्नाटक विधानसभा मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री को हार मिलती दिखाई दे रही है। कुमारस्वामी बेंगलुरू के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रूझानों को देखते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया है वहीं कर्नाटक में काउंटिंग बीच प्रियंका गांधी पूजा अर्जचा कर रही है। कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है।

एक बार फिर पासा पलटता हुआ नजर आया। भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 116 सीटों पर आगे चल रही है।

डीके शिवकुमार अपनी सीट पर लगातार बड़त बनाए हुए है। कनकपुरा से शिवकुमार 8 हजार वोटों से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस ने रूझानों के अनुसार 107 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago