रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में अब बारिश को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है। वही केदारनाथ से वापस लौट रहे यात्रियों को भी प्रशासन ने सोनप्रयाग तक सकुशल पहुंचाया है। प्रशासन की ओर से मौसम ठीक होने पर यात्रा को फिर से आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग भी खुलने और बंद रहने का क्रम जारी हैं।
रूद्रगया में बारिश का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं। ऐसे में लगातार हो रही बारिश का असर केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा हैं। स्थानिय प्रशासन के द्वारा बारिश को देखते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही हैं। मौसम ठीक रहा तो यात्रियों को आने जाने की अनुमति फिर से दे दी जाएगी। फिलहाल प्रशासन के द्वारा तीर्थयात्रियों को को आगे बढ़ने से रोक दिया गया हैं। चमोली जिले में रात भर भारी बारिश देखने को मिली। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग के खुलने व बंद होने के कारण तीर्थयात्रियों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा हैं।
वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक हाईवे खतरे से खाली नहीं हैं। यात्रियों के ठहरने के लिए प्रशासन की और से इंतजाम किए गए हैं। यमुनोत्री हाईवे की बात करे तो उत्तरकाशी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश होने के कारण भूस्खलन के कारण घंटों तक बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण आवाजाही में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण लगातार भारी भूस्खलन हो रहा हैं जिसके चलते हादसे का अंदेशा बना हुआ हैं। बोल्डर हाईवे पर गिरे हुए हैं हालांकी यह हादसा तब हुआ जब वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…