दिल्ली- आखिर खुल गया केजरीवाल के महल का राज, रेनोवेशन के नाम पर खर्च कर डाले 45 करोड़ रुपए। 8-8 लाख रुपए के पर्दों से सजाया है घर। 1.5 करोड़ का महल में लगाया गया है मार्बल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रिनोवेशन को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने बंगले पर खर्च किए गए 45 करोड़ रुपए पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए कहां इमानदारी बेनकाब हो गई। हाल ही में कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। राजस्थानी काका के नाम से एक टि्वटर हैंडल पर पूछा गया था आपके गांव और शहर में देसी घी का क्या भाव चल रहा है। जिस पर कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा दिल्ली का तो साउथ तक बिक रहा है। एक करोड़ रुपए 1 किलो घी। कुमार विश्वास अपनी बेबाकी के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कुमार विश्वास के इस ट्वीट को लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसना मान कर मज़े लेने से पीछे नहीं हट रहे। कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर मिथिलेश तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है दिल्ली का 1 किलो घी साउथ का एक करोड़ रुपए इसीलिए अब आम आदमी भी 45 करोड़ रुपए के शीश महल में निवास करने लगे हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल के बंगले का रेनोवेशन पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपए का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहां एक महाराज का सच सामने आ गया है। यह सब चिल्ला चिल्ला कर कहते हैं हम सुपीरियर क्वालिटी के हैं। 1-1 पर्दा 8 लाख रुपए का है। ओर शीश महल में 23 पर्दे लगाए गए हैं। यह वहीं केजरीवाल है जो मफलर पहनते थे कभी पुरानी कार में सफर भी किया करते थे। न जाने वो वैगनआर कार कहां गई जिसमें मुख्यमंत्री बैठकर शपथ लेने आए थे। शीश महल को सजाने में मुख्यमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 1 करोड़ 15 लाख रुपए का मार्बल वियतनाम से मंगवाया गया है। मुख्यमंत्री के सच से अब पर्दाफाश हो चुका है। महाराज का सच सब जान चुके हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा केजरीवाल घर में नहीं शीश महल में रहते हैं। वही सचदेवा ने कहा उस नाजुक दौर में केजरीवाल ने अपने घर पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं यह उनकी संवेदनशीलता का बड़ा सबूत हैं।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा केजरीवाल की सादगी और ईमानदारी बेनकाब हो गई है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहां यह केवल एक महाराज और उनके महल की रिनोवेशन की कहानी नहीं है बल्कि महाराज की मानसिकता की कहानी है। कुछ नहीं लूंगा से सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा यह महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है। जनता इसे देखें और महाराज को पहचाने।
किस पर हुआ कितना खर्च
महल के अंदर की सजावट की बात की जाए तो महल के अंदर की सजावट पर कुल 11.30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 2.58 करोड रुपए बिजली संबंधी फिटिंग और उपकरण पर खर्च किए गए हैं। 1.41 करोड रुपए वार्डरोब पर खर्च किए गए है। किचन में लगे उपकरणों की बात की जाए तो उस पर 1.1 करोड़ रुपए का खर्च शामिल है। 1 करोड़ 15 लाख रुपए के मार्बल से घर को सजाया गया है। 8-8 लाख रुपए का 1-1 पर्दा लगाया गया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…