Kota News: राजस्थान में रिकॉर्ड तोड गर्मी अब लोगों के लिए काल बन गई है और प्रदेश के सभी हिस्सों में गर्मी से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं कोटा में भीषण गर्मी में अचानक लावारिस शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में तादाद बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जिले में तापमान 49 डिग्री दर्ज हुआ है और जो लोग दम तोड़ रहे है उनको एमबीएस और मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी रखवाया गया है। चार दिन में इनकी संख्या 30 के करीब पहुंच गई है। इन लावरिस लाशों की मौत का कारण तेज गर्मी को बताया जा रहा है लेकिन एक दिन में 21 से ज्यादा मौत का होना बहुत ही खतरनाक है।
यह भी पढ़ें :सरसों, चना,जौ और मैथी में तेजी, जानें आज के ताजा मंडी भाव
कोटा में एक संस्थान कई सालों से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का काम कर रही है। लेकिन इस साल भीषण गर्मी के बीच अज्ञात शव के मिलने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। उन्हें एक दिन में 21 अज्ञात शव कोटा के अलग- अलग थाना इलाकों में मिले है। नियम के अनुसार 48 घंटे बाद लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
गर्मी में बड़ी संख्या में लावारिस शवों का मिलना हैरानी की बात है। इनकी मौतों का कारण भीषण गर्मी को माना जा रहै है, लेकिन आधिकारिक नहीं है की आखिर मौत की वजह क्या है।कोटा के अस्पतालों के मुर्दाघरों में जगह नहीं बची हैं और इसके कारण प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…