Lalkrishna Advani Bharat Ratna: भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Advani Bharat Ratna) को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 3 फरवरी 2024 को इसकी घोषणा एक्स पर की है। भाजपा के पितामह कहे जाने वाले रथयात्रा के कर्ता धर्ता आडवाणी इस साल यह सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूर्री ठाकुर को 26 जनवरी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें:राष्ट्रपति भवन की शान है जयपुर कॉलम, जानिए क्यों और कैसे
भारत रत्न (Lalkrishna Advani Bharat Ratna) देश का सर्वोच्च सम्मान है जिससे सम्मानित होने वाला व्यक्ति फिर किसी भी पहचान का मोहताज नहीं रह जाता है। उसका कद कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। यह सर्वोच्च पुरस्कार देश के प्रति सेवा, कला, साहित्य, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए प्रदान किया जाता है। जिस समय भारत रत्न पुरस्कार को शुरू किया गया था, उस समय मरणोपरांत इसे देने का नियम नहीं था। लेकिन 1955 में इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए जिसके बाद मरणोपरांत भी भारत रत्न देने की परंपरा शुरू की गई। आडवाणी जी को मिलाकर अब तक 50 व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:PM Modi दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिम देश (UAE) में करेंगे हिन्दू मंदिर का उद्घाटन
किस व्यक्ति को भारत रत्न दिया जाना है इसकी सिफारिश प्रधानमंत्री की तरफ से राष्ट्रपति को भेजी जाती है। इसके बाद राष्ट्रपति की तरफ से मंजूरी मिलती है। उसके बाद उस व्यक्ति को सर्वोच्च सम्मान (Lalkrishna Advani Bharat Ratna) से गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान को हासिल करने वाले व्यक्तियों को सरकार की तरफ से ये जोरदार सुविधाएं दी जाती हैं-
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…