Categories: भारत

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, तीर्थयात्रियों को जाने से रोका

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार की सुबह भी भूस्खलन होने से रास्ते बंद किए जा रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली में छिनका के पास फिर से अवरुद्ध हो गया है। इस लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही को रोका गया। हाईवे अथॉरिटी मलबा हटाने में जुटी हुई है। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अब हाईवे को खोला गया है। 

 

फ्रांस में उठ रही आग की लपटें, जलते लोगों ने की 'योगी मॉडल' की मांग

 

देश के लगभग अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश हो रही है। यह बारिश उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मुसीबत बन गई है। यहां पर आज सुबह 5 बजे बारिश के कारण पहाड़ दरकने लगे हैं। यह हादसा गोपेश्वर में हुआ। भूस्खलन के बाद रास्ते बंद किए गए और बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद किया गया।  इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था।

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक भूस्खलन होने से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों को बिरही और छिनका बैरियर पर रोक लिया गया है। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी रही, जिसके बाद अब  हाईवे को आवाजाही के लिए खोला जा सकता।  

 

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। जिसके चलते IMD ने इस सप्ताह के लिए सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना है। 
 

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago