हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…
1 सेना से मिली जानकारी के अनुसार राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजरते हुए सेना के एक वाहन पर आतंकी हमला हुआ। जानकारी के अनुसार सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड और गोलीबारी की। जिससे सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के पांच जवान शहीद हो गए। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी। जैश के पीएएफएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
2 दूध और नींबू का कोई मेल नहीं है। वसुंधरा ने एक बार फिर इन शब्दों से बता दिया कि वे राजनीति और जबान दोनों में ही कितनी तेज हैं। उन्होंने यह बात पायलट के इस बयान के बाद कही जब उन्होंने गहलोत और वसुंधरा के मिलकर काम करने की बात कही थी। वे सूरतगढ़ के विश्नोई समाज के कार्यक्रम के दौरान बोल रही थी।
3 राजस्थान में महिलाएं अभी सुरक्षित नहीं हैं। हर साल यहां महिलाओं पर होने वाले हमलों की संख्या 45 हजार से भी ज्यादा होती है। इससे भी ज्यादा यह बात चैंकाने वाली है कि राजस्थान में महिला अत्याचार से परेशान होकर यहां कि करीब 7 सांसदों और विधायकों को पुलिस के सुरक्षा घेरे कि आवश्यकता पड़ रही है।
4 भारत में आस्था का केन्द्र मानीं जानी जाने वाली चार धाम यात्रा 2 दिन में शुरू होने वाली है। जिसके लिए सरकार की ओर से इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। यह यात्रा पूरी करने में अब सिर्फ 6 से 7 दिनों का ही समय लगेगा। पिछली बार आई परेशानियों को दूर करने के लिए मार्ग को 80 प्रतिशत से ज्यादा सुगम बना दिया गया है। हेलीकॉप्टर के होने से यह यात्रा और भी आसान हो गई है।
5 आज सुप्रीम कोर्ट में चैथे दिन भी होगी सुनवाई सेम सेक्स मैरिज पर। सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच इस कानून को लेकर दलीलें पेश की जाएगीं। इस सुनवाई में स्पेशल मैरिज की 20 याचिकाओं पर सुनवाई की जाएगी।
6 हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया कई शुभ संयोगों के साथ मनाई जाएगी। जिसके कारण इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। 22 अप्रैल को मेष राशि में चतुग्रही का महासंयोग बन रहा है।
7 पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो 4 मई को एससीओ की मीटिंग में शामिल होने भारत आ रहे हैं। वे 4 और 5 मई को गोआ में होने वाली शंघाई कोआॅपरेशन आॅगेनाइजेशन में विदेश मंत्रियों की होने वाली मीटिंग में हिस्सा बनेंगे।
8 सोशल मीडिया के जमाने में क्या आप भी फैमस होने के लिए कंटिन्यू अपने अकाउंट एक्टिव रहते हैं? पर अब उतना करना काफी नहीं होगा। ट्विटर खरिदने के बाद एलन मस्क ने कई सारी पॉलिसी में कई परिवर्तन किए है। जैसे ब्लू टिक के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ट्विटर यूजर को पहले ही 20 अप्रैल तक का समय दिया गया था ब्लू टिक खरिदने के लिए। इसलिए 21 अप्रैल को सलमान खान, विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेडी गागा, बिल गेट्स और भी नामचीन हस्तियों के अकाउंट अब वेरिफाइड नहीं रहे।
9 विराट कोहली ने गुरुवार को आरसीबी की कप्तानी की। यह पंजाब किंग्स के खिलाफ थी। फाफ डू प्लेसी के चोटिल होने के कारण वे इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में खेले। कोहली ने अपना दम दिखाते हुए मैच में 47 गेंदों में 5 चैके व एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए।
10 रूस और यूके्रन के बीच अभी भी चल रहा है। लेकिन इस बीच रूस ने अपने ही शहर पर बम गिराने की गलती कर दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी फाइटर प्लेन से गलती से अपने ही शहर में बम गिरा दिया। जिससे शहर को भारी नुकसान हुआ है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…