हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। सुबह की शुरुआत करते हैं। आज की एक खास ….खास खबरों के साथ…….
1. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने के बाद पहलवानों ने कहा इस एफ आई आर से हमें क्या मिलेगा। एफ आई आर से क्या हमें न्याय मिलेगा। कुश्ती को राजनीति से दूर रखा जाए और हमारी महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए। ब्रज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में दो एफ आई आर दर्ज की गई है। जिसमें पोक्सो एक्ट की धारा भी शामिल है।
2. राहुल गांधी के द्वारा मोदी उपनाम पर की गई टिप्पणी पर आज गुजरात हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। सूरत कोर्ट ने पूरे मामले में राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट के एक जज ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। पूरे मामले पर अब नए न्यायाधीश की ओर से सुनवाई की जाएगी।
3. कर्नाटक में होने वाले चुनाव को लेकर बड़े नेताओं के दौरे लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। नरेंद्र मोदी दो जगह पर रोड शो और 6 जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। इन जनसभाओं के माध्यम से मोदी मतदाताओं के मत अपने पक्ष में लाने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैसूर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
4. दो शीर्ष जनरलों की लड़ाई में अफ्रीकी देश हिंसा की आग में पिछले 2 हफ्तों से झुलस रहा है। सूडान में नागरिकों को लेने गया तुर्कीये का एक विमान गोलीबारी की चपेट में आ गया। हालांकि इस घटना के बाद किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं आई है। यह घटना 72 घंटे के युद्धविराम के ऐलान के बाद हुई। सभी विदेशी सरकारें सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में लगी हुई है।
5. आई पी एल 2023 का 38 वां मुकाबला पंजाब को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम कर लिया। मैच खत्म होने के बाद शिखर धवन ने बयान देते हुए कहा हमारी रणनीति फेल हो गई। हमने कुछ ज्यादा ही रन दे दिए। हम एक बड़े स्कोर का पीछा कर रहे थे जो आसान नहीं था। एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल करने की रणनीति हमारे लिए फेल रही।
6. बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पिछले साल पीएस2 का पहला पाठ रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार रही। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने 32 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।
7. अतीक और अशरफ हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल करते हुए पूछा उस दिन क्या हुआ था और जांच में अब तक क्या हुआ है। हत्यारों को खबर कैसे मिली। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से उमेश पाल मर्डर केस के आरोपियों की रिपोर्ट भी मांगी है। इस पूरे मामले पर अगली सुनवाई 3 हफ्तों के बाद की जाएगी।
8. रूस के यूक्रेन शहर में 23 मिसाइल दागी गई। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई जिसमें 3 बच्चे भी शामिल थे। ओमान शहर में 13 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। पिछले 2 महीनों में रूस पर यह सबसे बड़ा अटैक था। रूसी मिसाइलों के हमले में 10 रहवासी इमारत भी चपेट में आई।
9. पेट्रोल डीजल की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से राहत जारी है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, और एचपीसीएल द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल डीजल की कीमत में बदलाव देश में आखिरी बार 2022 में हुआ था। कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है।
10. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी से मई के महीने में राहत मिलने के आसार हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश शामिल है। वहीं पश्चिम मध्य भारत की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य या उससे नीचे बने रहने की संभावना जताई है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…